T20 World Cup 2024:अमेरिका ने रचा इतिहास, 2 बल्लेबाजों के तूफानी पचास से पहले मैच में कनाडा को 7 विकेट से रौंदा
एरॉन जोन्स और एंड्रीस गौस के तूफानी अर्धशतकों के दम पर अमेरिका ने रविवार (2 जून) को डलास के ग्रैंड प्रेयरी स्टेडियम में खेले गए टी-20 वर्ल्ड कप 2024 के पहले मैच में कनाडा को 7 विकेट से हरा दिया। कनाडा के 194 रन के जवाब में अमेरिका ने 17.4 ओवर…
एरॉन जोन्स और एंड्रीस गौस के तूफानी अर्धशतकों के दम पर अमेरिका ने रविवार (2 जून) को डलास के ग्रैंड प्रेयरी स्टेडियम में खेले गए टी-20 वर्ल्ड कप 2024 के पहले मैच में कनाडा को 7 विकेट से हरा दिया। कनाडा के 194 रन के जवाब में अमेरिका ने 17.4 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 197 रन बनाकर जीत हासिल की। यह टी-20 वर्ल्ड कप के इतिहास में किसी भी टीम द्वारा हासिल किया गया तीसरा सबसे बड़ा लक्ष्य है।
विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी अमेरिका की शुरूआत खराब रही और स्टीवन टेलर (0) और कप्तान मोनाक पटेल (16) की ओपनिंग जोड़ी 42 रन के कुल स्कोर तक पवेलियन लौट गई। इसके बाद जोन्स ने गौस के सात मिलकर पारी को संभाला औऱ तीसरे विकेट के लिए 131 रनो की साझेदारी की।
जोन्स ने 40 गेदों में 4 चौकों और 10 छक्कों की मदद से नाबाद 94 रन की पारी खेली। वहीं गौस ने 46 गेंदों में 65 रन बनाए, जिसमें उन्होंने 7 चौके और 3 छक्के जड़े।
कनाडा के लिए कलीम सना, निखिल दत्ता औऱ डिलन हेइलिगर ने 1-1 विकेट हासिल किया।
इससे पहले कनाडा ने पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिलने के बाद 5 विकेट के नुकसान पर 194 रन बनाए। कनाडा के लिए नवनीत धालीवाल ने सबसे ज्यादा 61 रन बनाए। इसके अलावा निकोलस कीर्टन ने 51 रन औऱ श्रेयस मूवा ने नाबाद 32 रन की तूफानी पारी खेली।
अमेरिका के लिए अली खान, कोरी एंडरसन और हरमीत सिंह ने 1-1 विकेट हासिल किया।
बता दें कि दोनों टीमें पहली बार टी-20 वर्ल्ड कप खेल रही हैं।
What A Run Chase By the USA!
— CRICKETNMORE (@cricketnmore) June 2, 2024
Scorecard @ https://t.co/NQszt2fSNi#CricketTwitter #T20WorldCup pic.twitter.com/8VPHNMA1og