विराट कोहली ने मैदान पर उतरते ही रचा इतिहास, सचिन तेंदुलकर की रिकॉर्ड लिस्ट में शामिल हुए
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले जा रहे चौथे और आखिरी टेस्ट में मैदान पर उतरते हुए भारतीय खिलाड़ी विराट कोहली के नाम एक खास रिकॉर्ड दर्ज हो गया। कोहली का भारत की धरती पर यह 50वां टेस्ट है। वह 13वें खिलाडी बने हैं जिसने भारतीय…
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले जा रहे चौथे और आखिरी टेस्ट में मैदान पर उतरते हुए भारतीय खिलाड़ी विराट कोहली के नाम एक खास रिकॉर्ड दर्ज हो गया। कोहली का भारत की धरती पर यह 50वां टेस्ट है। वह 13वें खिलाडी बने हैं जिसने भारतीय सरजमीं पर 50 या उससे ज्यादा टेस्ट मैच खेले हैं।
सचिन तेंदुलकर ने भारत में सबसे ज्यादा 94 टेस्ट मैच खेले हैं। उनके बाद इस लिस्ट में राहुल द्रविड़ (70), सुनील गावस्कर (65),कपिल देव (65),अनिल कुंबले (63), वीवीएस लक्ष्मण (67), हरभजन सिंह (55), दिलीप वेंगसरकर (54), वीरेंद्र सहवाग (52), चेतेश्वर पुजारा (51), सौरव गांगुली (50) जैसे दिग्गज खिलाड़ी शामिल हैं।