World Cup 2023: श्रीलंका को हराकर अफगानिस्तान पॉइंट्स टेबल में 5वें स्थान पर पहुंची
वर्ल्ड कप 2023 के 30वें मैच में अफगानिस्तान ने श्रीलंका को 7 विकेट से करारी मात दी। उन्होंने इस वर्ल्ड कप में ये तीसरी जीत हासिल की है। श्रीलंका से पहले उन्होंने इंग्लैंड और पाकिस्तान को हराया है। तीनों ही टीमें वर्ल्ड चैंपियन रह चुकी हैं। इस जीत के साथ…
वर्ल्ड कप 2023 के 30वें मैच में अफगानिस्तान ने श्रीलंका को 7 विकेट से करारी मात दी। उन्होंने इस वर्ल्ड कप में ये तीसरी जीत हासिल की है। श्रीलंका से पहले उन्होंने इंग्लैंड और पाकिस्तान को हराया है। तीनों ही टीमें वर्ल्ड चैंपियन रह चुकी हैं। इस जीत के साथ अफगानिस्तान पॉइंट्स टेबल में 5वें पायदान पर और श्रीलंका पॉइंट्स टेबल में छठे पायदान पर है।
अफगानिस्तान ने अभी तक 6 मैच खेले है जिसमें से उन्हें 3 में जीत और 3 में हार मिली है। वो पॉइंट्स टेबल में 5वें पायदान पर आ गयी है। उनके 6 पॉइंट्स और नेट रनरेट -0.718 है। पॉइंट्स टेबल में छठे स्थान पर काबिज श्रीलंका ने अभी तक 6 मैच खेले है जिसमें से उन्हें 2 में जीत और 4 में हार का स्वाद चखना पड़ा है। उनके 4 पॉइंट्स है और नेट रनरेट -0.275 है। भारत 6 मैचों में 6 जीत के साथ पॉइंट्स टेबल में टॉप पर आ गया है। उनके 12 पॉइंट्स और नेट रनरेट +1.405 है।
Afghanistan moves to No.5 now....!!! pic.twitter.com/1N277liDpk
— Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) October 30, 2023