World Cup 2023: अफगानिस्तान के खिलाफ करारी हार से निराश हुए बाबर आजम, बताया क्यों हारी पाकिस्तान टीम
वर्ल्ड कप 2023 के 22वें मैच में अफगानिस्तान ने पाकिस्तान को 8 विकेट से हराते हुए इतिहास रच दिया। अफगानिस्तान ने पहली बार वनडे इतिहास में पाकिस्तान को हराया है। इससे पहले उन्हें 7 वनडे मैचों में हार मिली थी। वहीं वर्ल्ड कप के इतिहास में उनकी ये तीसरी जीत…
वर्ल्ड कप 2023 के 22वें मैच में अफगानिस्तान ने पाकिस्तान को 8 विकेट से हराते हुए इतिहास रच दिया। अफगानिस्तान ने पहली बार वनडे इतिहास में पाकिस्तान को हराया है। इससे पहले उन्हें 7 वनडे मैचों में हार मिली थी। वहीं वर्ल्ड कप के इतिहास में उनकी ये तीसरी जीत है। इस हार का जिम्मेदार पाकिस्तानी कप्तान बाबर आजम (Babar Azam) ने कहा कि हमारी गेंदबाजी और फील्डिंग अच्छी नहीं थी।
पाकिस्तानी कप्तान ने बाबर आजम ने मैच के बाद कहा कि, "इससे काफी दुख पहुंच है। हमारा टोटल स्कोर अच्छा था। गेंदबाजी में हम अच्छा प्रदर्शन नहीं कर सके क्योंकि बीच के ओवरों में हम विकेट नहीं ले पा रहे हैं। यदि आप एक भी डिपार्टमेंट में अच्छे नहीं हैं, तो आप गेम हार जायेंगे। हमने बाउंड्री नहीं रोकीं और रन दे दिए, जिसका खामियाजा हमें भुगतना पड़ा। गेंदबाजी - हमने अच्छी शुरुआत की, बीच के ओवरों में हमें विकेट की जरूरत थी लेकिन हम कोई विकेट नहीं ले सके। सारा श्रेय अफगानिस्तान को जाता है।
उन्होंने आगे कहा कि, "हम अच्छा क्रिकेट नहीं खेल रहे हैं, [विशेषकर] गेंदबाजी और फील्डिंग में। दूसरी पारी में भी पिच से स्पिनरों को मदद मिल रही थी। उनके बल्लेबाजों पर कोई दबाव नहीं था। हम अगले मैच में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रयास करेंगे. हमने बीच के ओवरों में लेंथ पर गेंद नहीं डाली, खासकर हमारे स्पिनरों ने। हम बल्लेबाजों पर दबाव नहीं बना सके।