WPL 2023: मुंबई इंडियन्स की लगातार 5वीं जीत, गुजरात जायंट्स को 55 रनों से हराया
WPL 2023: मुंबई इंडियन्स ने वुमेंस प्रीमियर लीग 2023 के 12वें मैच में गुजरात जायंट्स को 55 रनों से हराया। मुंबई की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 162 रनों का स्कोर खड़ा किया था। जिसके जवाब में गुजरात की टीम निर्धारित 20 ओवर में 9 विकेट पर 107 रन…
WPL 2023: मुंबई इंडियन्स ने वुमेंस प्रीमियर लीग 2023 के 12वें मैच में गुजरात जायंट्स को 55 रनों से हराया। मुंबई की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 162 रनों का स्कोर खड़ा किया था। जिसके जवाब में गुजरात की टीम निर्धारित 20 ओवर में 9 विकेट पर 107 रन ही बना सकी। गुजरात के लिए हरलीन देओल ने सर्वाधिक 22 रन बनाए। वहीं, कप्तान स्नेह राणा ने 20 रन बनाए। इन दोनों बल्लेबाज के अलावा और कोई भी बैटर 20 रनों के आकड़े को नहीं छू सका।
मुंबई की ओर से हेले मैथ्यूज और नेट साइवर-ब्रंट ने तीन-तीन विकेट लिए। वहीं, अमेलिया केर ने दो विकेट चटकाए। जबकि, इस्सी वोंग ने एक विकेट लिए।