WPL 2023: मुंबई इंडियन्स ने गुजरात के सामने 163 रनों का लक्ष्य रखा, कप्तान हरमनप्रीत कौर ने खेली अर्धशतकीय पारी
WPL 2023: मुम्बई इंडियन्स ने वुमेंस प्रीमियर लीग 2023 के 12वें मुकाबले में गुजरात जायंट्स के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए 8 विकेट पर 162 रनों का स्कोर खड़ा किया। मुंबई की पारी की शुरुआत बेहद ख़राब रही, टीम ने 1 रन के स्कोर पर हेले मैथ्यूज के रूप में…
WPL 2023: मुम्बई इंडियन्स ने वुमेंस प्रीमियर लीग 2023 के 12वें मुकाबले में गुजरात जायंट्स के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए 8 विकेट पर 162 रनों का स्कोर खड़ा किया। मुंबई की पारी की शुरुआत बेहद ख़राब रही, टीम ने 1 रन के स्कोर पर हेले मैथ्यूज के रूप में पहला विकेट गंवाया दिया था। सलामी बल्लेबाज यस्तिका भाटिया (44 रन) और नेट साइवर-ब्रंट (36 रन) ने 74 रनों की साझेदारी कर टीम को शुरुआती झटके से उबारा। कप्तान हरमनप्रीत कौर ने 7 चौकें और 2 छक्कों की मदद से 30 गेंदों में 51 रनों की अर्धशतकीय पारी खेली।
दिल्ली के लिए एशलेग गार्डनर ने 4 ओवर में 34 रन देकर 3 विकेट लिए। किम गर्थ, स्नेहा राणा और तनूजा कँवर ने एक-एक विकेट लिए।