WPL 2023: मुंबई की नताली सिवर ने किया कमाल, पारी की पहली गेंद पर विकेट लेने वाली पहली गेंदबाज बनीं
WPL 2023: वुमेंस प्रीमियर लीग में नताली सिवर पारी की पहली गेंद पर विकेट लेने वाली पहली गेंदबाज बनीं। उन्होंने गुजरात जायंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करते हुए पहली ही गेंद पर सोफिया डंकले को पवेलियन भेज इस उपलब्धि को हासिल कर लिया। इससे पहले डब्लूपीएल में अब तक किसी भी…
WPL 2023: वुमेंस प्रीमियर लीग में नताली सिवर पारी की पहली गेंद पर विकेट लेने वाली पहली गेंदबाज बनीं। उन्होंने गुजरात जायंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करते हुए पहली ही गेंद पर सोफिया डंकले को पवेलियन भेज इस उपलब्धि को हासिल कर लिया। इससे पहले डब्लूपीएल में अब तक किसी भी गेंदबाज ने पारी की पहली गेंद पर विकेट नहीं ली थी। उन्होंने गुजरात के खिलाफ 3 विकेट लिए।
मंगलवार को मुंबई इंडियन्स और गुजरात जायंट्स के बीच खेले गए मुकाबले में मुंबई की टीम ने गुजरात को 55 रनों से हरा दिया। इसी के साथ मुंबई इंडियन 5 जीत के साथ अंकतालिका में पहले स्थान पर विराजमान है।