Advertisement
Advertisement
Advertisement

3 खिलाड़ी जो विराट की विदाई के बाद बन सकते हैं भारतीय टेस्ट टीम के नए कप्तान

विराट कोहली ने शनिवार (15 जनवरी) को भारतीय टेस्ट टीम की कप्तानी छोड़ने का ऐलान किया। कप्तान के तौर पर विराट की विदाई के बाद सबसे बड़ा सवाल है कि अब कौन भारतीय टेस्ट टीम की कमान संभालेगा। आइए नजर

Saurabh Sharma
By Saurabh Sharma January 16, 2022 • 14:59 PM
3 possible candidates to replace Virat Kohli as Test captain of Team India
3 possible candidates to replace Virat Kohli as Test captain of Team India (Image Source: Twitter)
Advertisement

विराट कोहली ने शनिवार (15 जनवरी) को भारतीय टेस्ट टीम की कप्तानी छोड़ने का ऐलान किया। कप्तान के तौर पर विराट की विदाई के बाद सबसे बड़ा सवाल है कि अब कौन भारतीय टेस्ट टीम की कमान संभालेगा। आइए नजर डालते हैं कौन इस रोल के लिए प्रबल दावेदार माने जा रहे हैं।  

रोहित शर्मा

Trending


रोहित शर्मा भारत के अगले टेस्ट कप्तान बनने के सबसे प्रबल दावेदार हैं। रोहित को पिछले साल दिसंबर में साउथ अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए अंजिक्य रहाणे की जगह उप-कप्तान नियुक्त किया गया था। हालांकि वह चोट के कारण साउथ अफ्रीका दौरे से बाहर हो गए। साल 2021 में उन्होंने टेस्ट में भारत के लिए सबसे ज्यादा रन बनाए। ओपनिंग करते हुए उन्होंने ऑस्ट्रेलिया औऱ इंग्लैंड में अपने प्रदर्शन ने प्रभावित किया। विराट कोहली के बाद रोहित ने वनडे औऱ टी-20 टीम की कप्तानी भी संभाली है। हालांकि खराब फिटनेस रोहित के खिलाफ जा सकती है।


Read More

Cricket Scorecard

Advertisement