IND vs SL: भारत के लिए टेस्ट सीरीज में कामिंदु मेंडिस, प्रभात जयसूर्या और असिथा फर्नांडो चुनौती बन स (Image Source: Google)
IND vs SL: भारत और श्रीलंका के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का आगाज 15 अगस्त से रहा है। सीरीज का पहला मुकाबला गाले इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा, जबकि दूसरा टेस्ट 23 से 27 अगस्त तक कोलंबो के सिंहली स्पोर्ट्स क्लब मैदान पर होगा।
शुभमन गिल की कप्तानी वाली भारतीय टीम के लिए यह सीरीज वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 के फाइनल की रेस में बने रहने के लिहाज से काफी अहम है। हालांकि श्रीलंका को उसके घर में हराना इतना भी आसान नहीं होगा। घरेलू परिस्थितियों का फायदा उठाते हुए मेजबान टीम के कुछ खिलाड़ी भारत के लिए बड़ी चुनौती बन सकते हैं।
आइए जानते हैं श्रीलंका के उन तीन खिलाड़ियों के बारे में, जिनसे टीम इंडिया को टेस्ट सीरीज के दौरान सबसे ज्यादा सावधान रहना होगा।