Advertisement
Advertisement
Advertisement

is prithvi shaw

Cricket Image for DC vs KKR: पृथ्वी शॉ ने ठोका 18 गेंदों में अर्धशतक, IPL इतिहास में ऐसा करने वाले इ
Image Source: BCCI
Advertisement

DC vs KKR: पृथ्वी शॉ ने ठोका 18 गेंदों में अर्धशतक, IPL इतिहास में ऐसा करने वाले इकलौते खिलाड़ी बने

By Saurabh Sharma April 30, 2021 • 04:30 AM View: 2145

दिल्ली कैपिटल्स के ओपनिंग बल्लेबाज पृथ्वी शॉ (Prithvi Shaw) ने गुरुवार (29 अप्रैल) को कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ 18 गेंदों में अर्धशतक ठोककर वीरेंद्र सहवाग का रिकॉर्ड तोड़ दिया। पृथ्वी ने 41 गेंदों में 11 चौकों और 3 छक्कों की मदद से 82 रनों की तूफानी पारी खेली। 

शॉ आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स के लिए सबसे तेज अर्धशतक जड़ने के मामले में संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। उनसे पहले ऋषभ पंत ने 2019 में मुंबई इंडियंस के खिलाफ वानखेड़े में 18 गेंदों में अर्धशतक ठोका था। 

Advertisement

Related Cricket News on is prithvi shaw