Advertisement
Advertisement

rr vs pbks

IPL 2024: विराट कोहली ने रचा इतिहास, केएल राहुल के इस रिकॉर्ड की बराबरी की
Image Source: Google
Advertisement

IPL 2024: विराट कोहली ने रचा इतिहास, केएल राहुल के इस रिकॉर्ड की बराबरी की

By Nitesh Pratap May 09, 2024 • 22:18 PM View: 580

आईपीएल 2024 के 58वें मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के विराट कोहली (Virat Kohli) ने पंजाब किंग्स के खिलाफ एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। उन्होंने पंजाब के खिलाफ 1000 रन का आंकड़ा पार किया। वो आईपीएल के इतिहास में एकमात्र ऐसे क्रिकेटर बन गए है जिन्होंने तीन टीमों के खिलाफ 1000 रन का आंकड़ा पार किया है। इससे पहले वो दिल्ली कैपिटल्स और चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ 1000 रन का आंकड़ा पार कर चुके है। वहीं कोहली ने आईपीएल 2024 में 600 का आंकड़ा भी पार कर लिया। उन्होंने चौथी बार ये कारनामा किया है। आईपीएल में 4 बार 600 का आंकड़ा पार करने का कारनामा केएल राहुल (KL Rahul) कर चुके हैं। 

विराट ने 47 गेंद में 7 चौको और 6 छक्कों की मदद से 92 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। इन 6 छक्कों की मदद से विराट ने टी20 क्रिकेट में अपने 400 छक्के भी पूरे कर लिए। उनकी इसी शानदार अर्धशतकीय पारी की मदद से बेंगलुरु पंजाब के खिलाफ 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 241 रन का स्कोर खड़ा करने में कामयाब रही। 

Advertisement

Related Cricket News on rr vs pbks

Advertisement