Advertisement
Advertisement

rr vs pbks

IPL 2024: राहुल और बरार की स्पिन का चला जादू, पंजाब ने चेन्नई को 162/7 के स्कोर पर रोका
Image Source: Google
Advertisement

IPL 2024: राहुल और बरार की स्पिन का चला जादू, पंजाब ने चेन्नई को 162/7 के स्कोर पर रोका

By Nitesh Pratap May 01, 2024 • 21:28 PM View: 710

आईपीएल 2024 (IPL 2024) के 49वें मैच में पंजाब किंग्स ने हरप्रीत बरार (Harpreet Brar) और राहुल चाहर (Rahul Chahar) की शानदार गेंदबाजी की मदद से चेन्नई सुपर किंग्स को 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 162 रन पर रोक दिया। एमए चिदम्बरम स्टेडियम, चेन्नई में खेले जा रहे इस मैच में पंजाब के कप्तान सैम करन (Sam Curran) ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था। चेन्नई ने इम्पैक्ट खिलाड़ी के रूप में अजिंक्य रहाणे की जगह समीर रिज़वी को खिलाया। 

ऋतुराज गायकवाड़ ने 48 गेंद में 5 चौको और 2 छक्कों की मदद से 62 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। उन्होंने 44 गेंद में अर्धशतक छक्के के साथ पूरा किया। रहाणे ने 24 गेंद में 5 चौको की मदद से 29 रन बनाये। गायकवाड़ और रहाणे ने पहले विकेट के लिए 64 (50) रन की साझेदारी की। रिज़वी ने 23 गेंद में एक चौके की मदद से 21 रन अपने नाम किये। 

Advertisement

Related Cricket News on rr vs pbks

Advertisement