क्या साईं सुदर्शन से ऑरेंज कैप छीन पाएंगे सूर्यकुमार यादव? क्वालीफायर-2 में पंजाब किंग्स के खिलाफ बन (Image Source: Google)
इंडियन प्रीमियर लीग 2025 (IPL 2025) का क्वालीफायर-2 रविवार, 01 जून को मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) और पंजाब किंग्स (Punjab Kings) के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। गौरतलब है कि इस मुकाबले में MI के स्टार बैटर सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) अपने बैट से धमाल मचाकर आईपीएल 2025 का आरेंज कैप अपने नाम कर सकते हैं।
जी हां, ऐसा ही हो सकता है। सबसे पहले ये जान लीजिए कि सूर्यकुमार यादव ने आईपीएल के मौजूदा सीजन में मुंबई इंडियंस के लिए सबसे ज्यादा रन बनाते हुए 15 मैच में 5 अर्धशतक के दम पर 67.30 की औसत और 167.83 की स्ट्राइक रेट से 673 रन ठोके हैं।
साईं सुदर्शन से ऑरेंज कैप छीन सकते हैं SKY