Andre russell: Cricket News & Match Updates
ये नहीं देखा तो कुछ नहीं देखा! Andre Russell की रॉकेट यॉर्कर ने तोड़ा Shayan Jahangir की सेंचुरी का सपना; देखें VIDEO
Andre Russell Yorker Video: इंटरनेशनल लीग टी20 2025-26 (ILT20 2025-26) का 13वां मुकाबला बीते शनिवार, 13 दिसंबर को शेख जायद स्टेडियम में खेला गया था जहां अबू धाबी नाइट राइडर्स (Abu Dhabi Knight Riders) के दिग्गज ऑलराउंडर आंद्रे रसेल (Andre Russell) ने अपनी बल्लेबाज़ी और गेंदबाज़ी दोनों से ही धमाल मचाया। गौरतलब है कि इसी बीच उन्होंने एक बेहद ही घातक यॉर्कर डालकर दुबई कैपिटल्स (Dubai Capitals) के बल्लेबाज़ शयान जहांगीर (Shayan Jahangir) का शतक ठोकने का सपना तोड़ा जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
जी हां, ऐसा ही हुआ। दरअसल, ये घटना दुबई कैपिटल्स की इनिंग के आखिरी ओवर की दूसरी गेंद पर देखने को मिली। शयान जहांगीर जो कि अपनी टीम के लिए नंबर-3 पर बल्लेबाज़ी करने आए थे, उन्हें अपनी सेंचुरी पूरी करने के लिए सिर्फ एक रन की दरकार थी। हालांकि वो ये रन बना पाते इससे पहले ही आंद्रे रसेल ने गोली की रफ्तार से एक बवाल यॉर्कर डिलीवर किया जो कि जहांगीर के बैट के अंदरूनी हिस्से से टकराया और सीधा स्टंप्स को चीरते हुए निकल गया। Read More...