Eng vs ind test series: Cricket News & Match Updates
DSP सिराज के सामने नहीं चली Zak Crawley की हीरोगिरी, रफ्तार से बवाल मचाकर किया OUT; देखें VIDEO
Mohammed Siraj Video: भारत और इंग्लैंड के बीच टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला (ENG vs IND 2nd Test) बर्मिंघम के एजबेस्टन क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है जहां मुकाबले के दूसरे दिन भारतीय तेज गेंदबाज़ मोहम्मद सिराज (Mohammed Siraj) ने गज़ब बॉलिंग की और 7 ओवर में सिर्फ 21 रन देकर 1 विकेट चटकाया। उन्होंने अपनी रफ्तार से कहर बरपाते हुए इंग्लैंड के विस्फोटक बैटर जैक क्रॉली (Zak Crawley) का विकेट झटका जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।
दरअसल, ये पूरी घटना इंग्लैंड की पहली इनिंग के 8वें ओवर में देखने को मिली। टीम इंडिया के लिए ये ओवर मोहम्मद सिराज करने आए थे जिन्होंने अपने शुरुआती 3 ओवर में सिर्फ तीन रन खर्चे थे। सिराज की गेंदबाज़ी देखकर ऐसा लग रहा था कि वो जल्द ही किसी इंग्लिश बैटर को पवेलियन भेजने वाले हैं और ऐसा ही उनके चौथे ओवर की पहली गेंद पर हुआ। Read More...