Hardik pandya: Cricket News & Match Updates
धोनी के अलावा इस खिलाड़ी को सुपरहीरो मानते हैं हार्दिक पांड्या
टीम इंडिया के भविष्य के टी20 कप्तान के रूप में देखे जाने वाले हरफनमौला खिलाड़ी हार्दिक पांड्या आज क्रिकेट के जिस मुकाम पर है उसके पीछे काफी ज्यादा मेहनत है। हार्दिक पांड्या की कामयाबी के पीछे उनके परिवार का तो हाथ है ही उसके अलावा हार्दिक ने उन 4 हीरों का नाम बताया है जिसका उनके जीवन में अहम योगदान रहा। बीते दिनों एक इंटरव्यू के दौरान हार्दिक पांड्या ने उन 4 लोगों का नाम बताया है जिन्हें वह अपनी लाइफ का सुपरहीरो मानते हैं।
हार्दिक पांड्या की लिस्ट में 2 भारतीय खिलाड़ियों का नाम शामिल है। हार्दिक पांड्या के सुपरहीरो की लिस्ट में टीम इंडिया के पूर्व दिग्गज कप्तान एम एस धोनी के अलावा क्रुणाल पांड्या का नाम है। हार्दिक पांड्या ने अपनी लिस्ट में धोनी को चौथे नंबर पर रखा है। धोनी के अलावा हार्दिक पांड्या ने अपने भाई और क्रिकेटर क्रुणाल पांड्या को नंबर 3 पर शामिल किया है। Read More...