Hardik pandya: Cricket News & Match Updates
'जब से धोनी गए हैं जिम्मेदारी मुझ पर आ गई है', खुदको पर्मानेंट कप्तान मान चुके हैं हार्दिक पांड्या
Hardik Pandya on MS Dhoni: न्यूजीलैंड टी20 सीरीज में टीम इंडिया की कप्तानी कर रहे हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) ने कहा है कि वह पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) की भूमिका का अनुकरण करने के अभ्यस्त हो रहे हैं। हार्दिक ने कहा है कि वो खेल को गहराई तक ले जाने और अपनी टीम को फिनिशिंग लाइन पर ले जाने के दबाव को झेलने की चुनौती का फिलहाल लुत्फ उठा रहे हैं। हार्दिक पांड्या की बातों से साफ पता चल रहा था कि वो खुदको पर्मानेंट कप्तान मान चुके हैं और टीम मैनेजमेंट रोहित शर्मा की कप्तानी (टी20 क्रिकेट में) से आगे निकल चुका है।
हार्दिक ने ने मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, 'मुझे उस भूमिका को निभाने में कोई आपत्ति नहीं है, जो कहीं न कहीं माही निभाते थे। उस समय, मैं यंग था और मैदान के चारों ओर शॉट मारता था। लेकिन, जब से धोनी भाई चले गए हैं अचानक से वह जिम्मेदारी मुझ पर आ गई है। मुझे इससे कोई दिक्कत नहीं है। हमें रिजल्ट मिल रहे हैं। अगर मुझे थोड़ा धीमा खेलना है तो ठीक है।' Read More...