In ipl
IND vs AUS: डेविड वॉर्नर का बड़ा बयान, भारत के खिलाफ सीरीज के कारण BBL में नहीं लेंगे हिस्सा
आस्ट्रेलियाई बल्लेबाज डेविड वार्नर ने साफ कर दिया है कि अगर कोविड-19 महामारी जारी रहती है तो विदेशों का नियमित दौरा करना मुश्किल होगा। वार्नर ने भारत के खिलाफ शुक्रवार से शुरू होने वाली वनडे सीरीज से पहले मीडिया से बात करते हुए कहा कि बीते छह महीने काफी चुनौतीपूर्ण रहे हैं क्योंकि परिवार साथ में नहीं था। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों को कोच तथा चयनकर्ताओं के सामने अपनी बात रखने की हिम्मत दिखानी होगी।
सलामी बल्लेबाज ने कहा, "यह काफी मुश्किल होगा। मैं उन्हें इस स्थिति में नहीं डालना चाहता जहां मैं घर में 14 दिन क्वारंटीन रहूं। अगले 12 महीने काफी मुश्किल होने वाले हैं। ऐसा समय आने वाला है कि आप घर आओ और अपने परिवार के साथ समय बिताना चाहो, लेकिन आपको 14 दिन क्वारंटीन रहना होगा जो सही नहीं है। इसलिए हमें अपने कोच और चयनकर्ताओं से बात करनी होगी। हर खिलाड़ी को हिम्मत दिखानी होगी और कहना होगा कि यह मुश्किल है।"
वार्नर बाकी के खिलाड़ियों की तरह ही होटल में क्वारंटीन हैं और उन्हें अपनी पत्नी तथा तीन बच्चों को देखने का मौका नहीं मिला है। उन्होंने कहा कि आने वाले महीनों में यह प्रारूप के हिसाब से होगा।
उन्होंने कहा, "खिलाड़ी और कोचिंग स्टाफ की तरफ से हमने इस बात को पहचाना है। जब आप हमारी वनडे और टी-20 टीम को देखेंगे तो जो टीम चयनकर्ताओं ने चुनी है वह अगले साल होने वाले टी-20 विश्व कप और टी-20 विश्व कप-2022 के हिसाब से काफी अहमियत रखती है। वह अगले कुछ महीनों में वही टीम खेलाने वाले हैं। हमारे लिए जरूरी है कि हम इन दो सीरीजों के बीच छुट्टी ले सकें। प्राथमकिता होगी कि हम वो दोनों विश्व कप खेलें और टूर्नामेंट में अच्छी तरह से प्रदर्शन करें। अगले दो साल के लिए प्राथमिकता विश्व कप होंगे। इसके बाद हम भारत में होने वाले वनडे विश्व कप की तैयारी करेंगे।"
वार्नर ने कहा कि उनके लिए 10 दिसंबर से शुरू हो रही बिग बैश लीग में खेलना मुश्किल होगा।
उन्होंने कहा, "हर चीज खेलना काफी मुश्किल है। यह सभी मैच खेलना काफी मुश्किल है। सीमित ओवरों की सीरीज खेलना, टेस्ट, बीबीएल सभी खेलना मुश्किल है। आईपीएल और टी-20 विश्व कप स्थगित कर दिए गए थे। हमारे ऊपर जो लोग हैं यह उन पर निर्भर है।"
Related Cricket News on In ipl
-
IPL 2021: इस पूर्व भारतीय बल्लेबाज के पैर में लगी है रॉड लेकिन बनना चाहते है किसी IPL…
हाल ही में आईपीएल के 13वें सीजन का समापन हुआ है जिसमें रोहित शर्मा की अगुवाई वाली मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स को 5 विकेट से हराकर पांचवी बार ट्रॉफी पर कब्ज़ा किया। अब ...
-
आकाश चोपड़ा ने बनाई IPL XI और PSL XI की टीम, बताया कौन जीतेगा मुकाबला
IPL XI vs PSL XI: आईपीएल सीजन 13 के खत्म होते ही पीएसल सीजन 5 के प्लेऑफ के मैच खेले गए। जहां आईपीएल में मुंबई इंडियंस ने बाजी मारी वहीं पीएसल का खिताब कराची किंग्स ...
-
'रातों रात अच्छी टीम नहीं बनी MI', रोहित शर्मा ने आकाश चोपड़ा को दिया करारा जवाब
आईपीएल सीजन 13 का खिताब जीतकर मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) की टीम ने पांचवी बार इस ट्रॉफी को जीतने में कामयाबी पाई है। मुंबई की टीम आईपीएल के इतिहास में सबसे सफल टीम है और ...
-
IND vs AUS: कोहली को हारने से नफरत है लेकिन मैदान के बाहर वो अलग इंसान है, एडम…
आस्ट्रेलिया के स्पिन गेंदबाज एडम जाम्पा ने कहा है कि भारतीय कप्तान विराट कोहली मैदान पर अपने प्रतिद्धंद्धी के खिलाफ हमेशा प्रतिस्पर्धी और प्रतिकूल रहते हैं, लेकिन मैदान के बाहर वह एक अलग तरह के ...
-
अनकैप्ड खिलाड़ी होने के बावजूद सूर्यकुमार यादव कमाते हैं करोड़ों, जानिए मुंबई के इस खिलाड़ी की कमाई
मुंबई इंडियंस (Mumbai indians) के बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) ने आईपीएल सीजन 13 में अपनी बल्लेबाजी से सभी को इम्प्रेस किया है। सूर्यकुमार यादव ने आईपीएल के इस सीजन में 16 मैचों में 480 ...
-
IPL 2021: आकाश चोपड़ा के अनुसार दिल्ली को इन 5 खिलाड़ियों को करना चाहिए रिटेन, 3 भारतीय और…
मशहूर भारतीय कमेंटेटर और पूर्व भारतीय बल्लेबाज आकाश चोपड़ा ने अपने ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर एक वीडियो शेयर करते हुए दिल्ली कैपिटल्स के उन 5 खिलाड़ियों का नाम बताया जिन्हें 2021 आईपीएल से पहले रिटेन ...
-
IPL 2020 में बुरी तरह फ्लॉप होने के बाद इस टी-20 लीग में बेहतर प्रदर्शन करना चाहेंगे डेल…
साउथ अफ्रीका के दिग्गज तेज गेंदबाज डेल स्टेन आईपीएल के 13वें सीजन में बुरी तरह फ्लॉप रहे थे। इस दौरान स्टेन को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम में 2 मैचों में प्लेइंग इलेवन में शामिल किया ...
-
आकाश चोपड़ा का बड़ा बयान, IPL 2020 में दिल्ली कैपिटल्स के ये 2 खिलाड़ी रहे टीम के लिए…
दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने पिछले कुछ सालों में श्रेयस अय्यर की कप्तानी में दमदार प्रदर्शन किया है और आईपीएल 2020 में टीम ने इस लीग के इतिहास में पहली बार फाइनल मुकाबले में खुद को ...
-
IPL 2020: कोहली के साथ हुई नोंकझोंक को लेकर सूर्यकुमार यादव ने किया बड़ा खुलासा, जानिए मैच के…
सूर्यकुमार यादव ने आईपीएल-13 में विराट कोहली के साथ मैदान पर हुई नोंकझोंक पर अपनी बात रखते हुए कहा है कि वह उस समय मौके के देखते हुए हो गया था और बाद में दोनों ...
-
17 महीने बाद खुली टीम इंडिया के चयनकर्ता की आंखें, कहा-'अंबाती रायुडू को विश्वकप में न लेना थी…
भारतीय क्रिकेटर अंबाती रायुडू (Ambati Rayudu) को 2019 विश्वकप में टीम में शामिल नहीं किया गया था। अब इस पूरे मामले पर पूर्व भारतीय बल्लेबाज और मौजूदा चयनकर्ता देवांग गांधी (Devang Gandhi) ने चुप्पी तोड़ी ...
-
कोहली ने मैच के बाद मेरी बल्लेबाजी की तारीफ की और जो भी हुआ वो मजेदार था: सूर्यकुमार…
मुंबई इंडियंस के बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव ने विराट कोहली के साथ आईपीएल 2020 में एक मैच के दौरान हुई गहमागहमी के बारे में एक बड़ा खुलासा किया है। गौरतलब है कि मुंबई इंडियंस और रॉयल ...
-
IPL 2021 में मोर्गन को हटाकर इसे बनाना चाहिए केकेआर का कप्तान, आकाश चोपड़ा ने दिया बड़ा बयान
आईपीएल के 13वें सीजन में कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम पूरे टूर्नामेंट में किसी ना किसी वजह से परेशानी में रही। बीच टूर्नामेंट में ही टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक ने टीम की कप्तानी ...
-
सहवाग ने कहा- '10 करोड़ की चीयरलीडर', मैक्सवेल ने दिया करारा जवाब
किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाड़ी ग्लेन मैक्सवेल (Glenn Maxwell) ने पूर्व भारतीय क्रिकेटर वीरेन्द्र सहवाग (Virender Sehwag) द्वारा की गई टिप्पणी पर रिएक्ट किया है। हाल ही में सहवाग ने ग्लेन मैक्सवेल पर तंज कसते ...
-
यह टीम नहीं चाहती होगी कि IPL 2021 से पहले हो Mega Auction, आकाश चोपड़ा ने दिया बड़ा…
मशहूर भारतीय कमेंटेटर और पूर्व भारतीय बल्लेबाज आकाश चोपड़ा ने एक ऐसी टीम का नाम लिया है जो शायद IPL 2021 में Mega Auction के पक्ष में नहीं होगी। गौरतलब है कि आईपीएल के 14वें ...
Cricket Special Today
-
- 06 Apr 2026 08:41
-
- 31 Mar 2026 02:55
सबसे ज्यादा पढ़ी गई खबरें
-
- 2 days ago