Ind vs aus 1st odi: Cricket News & Match Updates
टूटी हार्दिक-विराट की जोड़ी! कप्तान पांड्या ने किया कोहली को इग्नोर; देखें VIDEO
Virat Kohli and Hardik Pandya: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच वनडे सीरीज का पहला मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला गया था जिसे मेजबानों ने 5 विकेट के अंतर से जीतकर अपने नाम किया। इस मैच में कप्तान रोहित शर्मा उपलब्ध नहीं थे, ऐसे में टीम की कमान हार्दिक पांड्या ने संभाली। इसी बीच एक ऐसी घटना कैमरे में कैद हुई जिसे देखकर सभी फैंस काफी चकित हैं। इस वीडियो में हार्दिक पांड्या विराट कोहली को नजरअंदाज करते देखे जा सकते हैं।
यह घटना ऑस्ट्रेलिया की इनिंग के 21वें ओवर में घटी। भारतीय टीम को मिचेल मार्श का बड़ा विकेट मिल चुका था। ऐसे में अब यहां से भारतीय टीम को ऑस्ट्रेलिया की रनों की गति पर लगाम लगानी थी। यहां विराट गेंदबाज कुलदीप यादव और कप्तान हार्दिक पांड्या से बातचीत करते हुए उन्हें कुछ टिप्स देते नज़र आए, लेकिन इसी बीच हार्दिक वहां से विराट की पूरी बात सुने बिना ही निकल गए। यही वजह है अब यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। Read More...