Ind vs pak: Cricket News & Match Updates
'इंडिया को हराना वर्ल्ड कप जीतने जैसा नहीं है', मोहम्मद रिजवान का IND-PAK मैच को लेकर बड़ा बयान
भारत और पाकिस्तान की क्रिकेट टीमें किसी भी फॉर्मैट में भिड़ें वो मुकाबला दोनों टीमों के लिए जीतना लाज़मी हो जाता है और जब बात होती है वर्ल्ड कप में टक्कर की तो इन दोनों देशों के फैंस यही कहते हैं कि बेशक वर्ल्ड कप ना जीतो लेकिन एक दूसरे से हार नहीं मंजूर है। ऐसे में सवाल ये उठता है कि क्या भारत और पाकिस्तान के खिलाड़ी भी ऐसा ही सोचते हैं, तो इस सवाल का जवाब है ना।
इस साल वनडे वर्ल्ड कप 2023 भारत में होने जा रहा है और ड्राफ्ट शेड्यूल के मुताबिक भारत और पाकिस्तान (India vs Pakistan) के बीच मुकाबला 15 अक्टूबर को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। इस बड़े मैच से पहले पाकिस्तान के विकेटकीपर बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान ने भारत और पाकिस्तान के बीच वर्ल्ड कप मैच को लेकर एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि उनका मकसद भारत को हराना नहीं है बल्कि वर्ल्ड कप जीतना है। Read More...