Ind vs pak: Cricket News & Match Updates
रियान Rocked बल्लेबाज Shocked, एक ओवर में चटकाए पाकिस्तान के दो विकेट; देखें VIDEO
Riyan Parag Bowling: इंडिया ए और पाकिस्तान ए के बीच एसीसी मेंस इमर्जिंग एशिया कप 2023 का फाइनल आर प्रेमदासा स्टेडियम, कोलंबो में खेला जा रहा है जहां इंडियन टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। इस मैच में पाकिस्तान के सलामी बल्लेबाजों ने टीम को जबरदस्त शुरुआती दिलवाई। सईम अयूब और साहिबजादा फरहान, इन दोनों ही खिलाड़ियों ने शानदार अर्धशतकीय पारी खेली जिसके दम पर पाकिस्तान को मजबूत शुरुआत मिली।
पाकिस्तान टीम ने अपने शुरुआती 21 ओवर में महज 2 विकेट खोकर 146 रन बना लिए थे जिस वजह से भारतीय टीम मैच में पीछे नजर आ रही थी, लेकिन इसके बाद कप्तान यश धुल ने रियान पराग को गेंद सौंपी और यहां से मैच भारतीय टीम के लिए पूरी तरह पलट गया। दरअसल, रियान पराग ने अपने दूसरे ओवर में एक के बाद एक गेंद पर पाकिस्तान के दो खिलाड़ियों को आउट किया। Read More...