Ind vs sa: Cricket News & Match Updates
'सूर्यकुमार यादव की फॉर्म चिंता का विषय है', खिलखिलाकर हंस पड़े रोहित शर्मा
साउथ अफ्रीका के खिलाफ सीरीज के तीसरे और अंतिम टी20 मैच में टीम इंडिया को 49 रनों से हार का सामना करना पड़ा। साउथ अफ्रीका के 227/3 के स्कोर के जवाब में भारत की टीम 18.3 ओवर में 178 रन पर ढेर हो गई। सूर्यकुमार यादव, जो पिछले कुछ वक्त से अविश्वसनीय फॉर्म में हैं तीसरे टी-20 मुकाबले में 6 गेंदों में 8 रन बनाकर आउट हुए। मैच के बाद प्रजेंटेशन के दौरान रोहित शर्मा ने भारत के प्रदर्शन के बारे में विस्तार से बात की। इस दौरान उन्होंने सूर्यकुमार यादव को लेकर मजेदार कमेंट किया।
मुरली कार्तिक से बातचीत के दौरान रोहित शर्मा ने कहा, 'चिंताओं के बारे में बात करें तो सूर्यकुमार यादव की फॉर्म थोड़ा चिंता का विषय है।' ऐसा बोलते हुए रोहित शर्मा खिलखिलाकर हंस पड़ते हैं वहीं उनका इंटरव्यू कर रहे मुरली कार्तिक भी हंसते हुए कहते हैं, 'मैंने सोचा कि यह आपकी चिंताओं में सबसे नीचे नंबर पर होगा।' Read More...