Ind vs sl 2nd odi: Cricket News & Match Updates
VIDEO: कुलदीप यादव के बॉलिग कोच 'युजवेंद्र चहल', मैच से पहले दे दिया था सफलता का गुरु मंत्र
Chahal TV: इंडिया बनाम श्रीलंका, दूसरा वनडे मुकाबला भारत ने 4 विकेट से जीता। इस मैच में कुलदीप यादव को इंडियन इलेवन में शामिल किया गया था, जिसके बाद उन्होंने अपनी कलाई का जादू दिखाकर सभी को हैरान कर दिया। कुलदीप यादव ने मैच में श्रीलंका के तीन विकेट चटकाए। कुलदीप ने कुसल मेंडिस, चरिथ असलंका और विपक्षी टीम के सबसे फॉर्म में दिख रहे खिलाड़ी और कप्तान दसुन शनाका को आउट किया। वह मैच में टीम के हीरो रहे, लेकिन उन्होंने मैच के बाद यह साफ किया कि उनकी सफलता में युजवेंद्र चहल का बड़ा हाथ है। अब इसी से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
युजवेंद्र चहल ने दिया था सफलता का गुरु मंत्र: कोलकाता में खेले गए वनडे मैच के बाद युजवेंद्र चहल और कुलदीप यादव के बीच बातचीत हुई। इस दौरान कुलदीप यादव ने बताया कि मैच से पहले चहल ने उन्हें श्रीलंका के खिलाड़ियों के बारे में काफी जानकारी दी थी कि वह कैसे खेलते हैं जिसका फायदा उन्होंने लिया। इसके लिए कुलदीप ने साथी खिलाड़ी को धन्यवाद कहा। इसी के साथ युजवेंद्र चहल ने मस्ती की और बोले, 'पहले मैं सूर्यकुमार यादव का बैटिंग कोच था और अब कुलदीप का बॉलिंग कोच बना गया हूं।' Read More...