Advertisement
India vs afghanistan: Cricket News & Match Updates
Advertisement
किन भारतीय खिलाड़ियों ने टेस्ट डेब्यू में जीता है POTM का अवॉर्ड? 23 साल के Manav Suthar खास क्लब में हुए शामिल
अफगानिस्तान के खिलाफ खेले गए टेस्ट मैच में मानव सुथार ने अपने डेब्यू मुकाबले को यादगार बना दिया। युवा स्पिनर ने पहली पारी में 6 विकेट लेकर भारतीय टीम की बड़ी जीत में अहम भूमिका निभाई। शानदार प्रदर्शन के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। इसके साथ ही वह टेस्ट डेब्यू पर यह अवॉर्ड जीतने वाले भारत के चुनिंदा खिलाड़ियों की लिस्ट में शामिल हो गए हैं।
भारत और अफगानिस्तान के बीच मुल्लांपुर के महाराजा यादवेंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए एकमात्र टेस्ट मैच में 23 साल के युवा ऑलराउंडर मानव सुथार ने ऐसा प्रदर्शन किया जिसे लंबे समय तक याद रखा जाएगा। राजस्थान के इस खिलाड़ी को रविंद्र जडेजा और अक्षर पटेल को आराम दिए जाने के बाद टीम इंडिया में मौका मिला था और उन्होंने इस अवसर को दोनों हाथों से भुनाया। Read More...
Manav Suthar Test Debut Player Match India Vs Afghanistan Test Cricket Ravichandran Ashwin Rohit Sharma Yashasvi Jaiswal Indian Players Test Debut
Related Cricket News for India vs afghanistan - Tesst
IND vs AFG: टीम इंडिया ने दर्ज की अपने इतिहास की सबसे बड़ी टेस्ट जीत, अफगानिस्तान को एकमात्र मुकाबले में हराया
India vs Afghanistan, One-off Test,: भारतीय क्रिकेट टीम ने मुल्लांपुर के महाराजा यादवेंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए एकमात्र टेस्ट मैच में अफगानिस्तान को एक पारी और 300 रन के विशाल अंतर से हरा दिया।...
By Saurabh Sharma • 4 months ago
IND vs AFG: Manav Suthar ने टेस्ट डेब्यू की पहली पारी में 6 विकेट लेकर रचा इतिहास,रविचंद्रन अश्विन का महारिकॉर्ड तोड़ा
India vs Afghanistan, One-off Test: भारतीय स्पिनर मानव सुथार (Manav Suthar) ने अफगानिस्तान के खिलाफ मुल्लांपुर के महाराजा यादवेंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले जा रहे एकमात्र टेस्ट मैच की पहली पारी में अपनी...
By Saurabh Sharma • 4 months ago
IND vs AFG टेस्ट मैच में Rahmat Shah ने रचा इतिहास, ये खास उपलब्धि हासिल करने वाले बने पहले अफगानी खिलाड़ी
भारत के खिलाफ खेले जा रहे टेस्ट मैच में रहमत शाह ने बड़ा इतिहास रच दिया। वह टेस्ट क्रिकेट में यह खास उपलब्धि हासिल करने वाले अफगानिस्तान के पहले खिलाड़ी बन गए हैं।
By Ankit Rana • 4 months ago
IND vs AFG: क्या सच में ऋषभ पंत के शॉट से नीचे गिर गया ड्रोन? वायरल VIDEO की सच्चाई आई सामने
भारत और अफगानिस्तान के बीच खेले जा रहे टेस्ट मैच के दौरान भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। वीडियो में दावा किया गया कि पंत ने अपने दमदार शॉट से हवा में उड़ रहे ड्रोन को निशाना बना दिया।
By Ankit Rana • 4 months ago
IND vs AFG: Manav Suthar की शानदार गेंदबाजी से आधी अफगानिस्तान टीम पवेलियन लौटी, टीम इंडिया से अभी 451 रन पीछे
India vs Afghanistan, One-off Test: अफगानिस्तान क्रिकेट टीम ने भारत के खिलाफ मुल्लांपुर के महाराजा यादवेंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले जा रहे एकमात्र टेस्ट मैच में दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक पहली पारी...
By Saurabh Sharma • 4 months ago
Manav Suthar ने करियर के पहले ओवर में विकेट लेकर रचा इतिहास,भारतीय टेस्ट रिकॉर्ड की खास लिस्ट में हुए शामिल
India vs Afghanistan, One-off Test: sभारतीय स्पिनर मानव सुथार (Manav Suthar) ने अफगानिस्तान के खिलाफ मुल्लांपुर में खेले जा रहे एकमात्र टेस्ट मैच की पहली पारी में इतिहास रच दिया। अपना डेब्यू टेस्ट खेल रहे सुथार ने अपने...
By Saurabh Sharma • 4 months ago
VIDEO: ऋषभ पंत ने बना दिया छोटे से फैन का दिल, ग्लव्स और टोपी कर दी गिफ्ट
भारत और अफ़गानिस्तान के बीच चल रहे टेस्ट मैच के दौरान ऋषभ पंत से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। दरअसल, इस वायरल वीडियो में स्टैंड्स में एक युवा फ़ैन को विकेटकीपर-बल्लेबाज़ पंत की टोपी और इनर ग्लव्स के साथ देखा जा सकता है।
By Shubham Sharma • 4 months ago
Rishabh Pant ने 50वें टेस्ट में किया कमाल,81 रन पर आउट होकर जैक कैलिस और एमएस धोनी की बराबरी की
India vs Afghanistan: भारतीय टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत (Rishabh Pant) ने अफगानिस्तान के खिलाफ मुल्लांपुर के महाराजा यादवेंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले जा रहे एकमात्र टेस्ट की पहली पारी में शानदार...
By Saurabh Sharma • 4 months ago
कौन हैं Manav Suthar? जिन्होंने अफगानिस्तान के खिलाफ भारत के लिए टेस्ट डेब्यू किया
राजस्थान के स्पिन-बॉलिंग ऑलराउंडर मानव सुथार ने शनिवार को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू किया। अफगानिस्तान के खिलाफ महाराजा यादवेंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले जा रहे एकमात्र टेस्ट मैच में उन्हें भारत की प्लेइंग इलेवन में मौका मिला।
By IANS News • 4 months ago
शुभमन गिल के लिए दिखा खास सम्मान, बॉल बॉय ने मैदान पर छू लिए टीम इंडिया कप्तान के पैर; VIDEO वायरल
भारत और अफगानिस्तान के बीच खेले जा रहे टेस्ट मैच के पहले दिन एक ऐसा पल देखने को मिला जिसने सभी का दिल जीत लिया। युवा बॉल बॉय ने शुभमन गिल के प्रति अपना सम्मान जाहिर करते हुए मैदान पर उनके पैर छू लिए।
By Ankit Rana • 4 months ago
India vs Afghanistan: मुकाबले के पहले दिन टीम इंडिया के नाम रिकॉर्ड, बतौर कप्तान गिल का छठा टेस्ट शतक
New Chandigarh: भारत ने अफगानिस्तान के खिलाफ महाराजा यादवेंद्र सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में जारी एकमात्र टेस्ट मैच में अपनी मजबूत पकड़ बना रखी है। टीम इंडिया ने पहले दिन की समाप्ति तक 3 विकेट खोकर 368 रन बनाए, जो भारत में टेस्ट मैच के पहले दिन चौथा सबसे बड़ा स्कोर है। इसी के साथ बतौर टेस्ट कप्तान शुभमन गिल ने अपना छठा शतक जमाया।
By IANS News • 4 months ago
IND vs AFG: मैंने जान-बूझकर अपने शॉट्स पर रोक नहीं लगाई: केएल राहुल
भारत के सलामी बल्लेबाज केएल राहुल ने कहा कि टी20 क्रिकेट से टेस्ट फॉर्मेट में आने के दौरान उन्होंने जानबूझकर अपने नेचुरल स्ट्रोकप्ले पर रोक नहीं लगाई। इसी सोच से मुझे अफगानिस्तान के खिलाफ एकमात्र टेस्ट के पहले दिन शतक बनाने में मदद मिली।
By IANS News • 4 months ago
IND vs AFG: Shubman Gill ने शतक जड़कर लगाई रिकॉर्ड्स की झड़ी, चेतेश्वर पुजारा को छोड़ा पीछे
India vs Afghanistan: भारतीय कप्तान शुभमन गिल (Shubman Gill) ने शनिवार (6 जून) को अफगानिस्तान के खिलाफ मुल्लांपुर में खेले जा रहे एकमात्र टेस्ट मैच की पहली पारी में शतक जड़कर इतिहास रच दिया। गिल ने 143 गेंदों में नाबाद...
By Saurabh Sharma • 4 months ago
KL Rahul ने मुल्लांपुर में शतक जड़कर रचा इतिहास, एक्टिव भारतीय खिलाड़ियों में बने टेस्ट सेंचुरी किंग
अफगानिस्तान के खिलाफ मुल्लांपुर टेस्ट में केएल राहुल ने शानदार शतक जड़ा। इस सेंचुरी के साथ वह सक्रिय भारतीय खिलाड़ियों में सबसे ज्यादा टेस्ट शतक लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं।
By Ankit Rana • 4 months ago
Advertisement
Cricket Special Today
-
- 06 Oct 2026 10:40
Advertisement