Ipl 13: Cricket News & Match Updates
धोनी संग रिश्तों पर खुलकर बोले आशीष नेहरा, कहा-'वह कोई ऐसे व्यक्ति नहीं है जो हर समय...'
Ashish Nehra On MS Dhoni: इंडियन क्रिकेट के दिग्गज विकेटकीपर बल्लेबाज एम एस धोनी (MS Dhoni) आज किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं। धोनी ने अपने करियर में बहुत कुच हासिल किया है जिसमें 2007 वर्ल्ड टी 20, 2011 क्रिकेट वर्ल्ड कप और 2013 चैंपियंस ट्रॉफी जैसे बड़े खिताब शामिल हैं। धोनी एक शानदार कप्तान तो है हीं इसके साथ ही वह एक बेहतरीन फिनिशर भी हैं, जिन्होंने भारत के लिए कई मैच जीते हैं।
इस बीच कई सालों तक धोनी के साथ खेलने वाले खिलाड़ियों में से एक आशीष नेहरा ने धोनी के साथ अपने रिश्तों पर खुलकर बातचीत की ही। नेहरा ने पूर्व भारतीय कप्तान की प्रशंसा करते हुए कहा है कि धोनी हमेशा हर चीज का सकारात्मक पक्ष देखते हैं। स्टार स्पोर्ट्स से बातचीत के दौरान नेहरा ने कहा, 'जब भी आप धोनी की चर्चा करते हैं, तो आपके दिमाग में क्या आता है? दृढ़ता और स्थिरता। धोनी ने फैंस को मुस्कुराने के कई कारण दिए हैं। चाहे आप भारतीय टीम की बात करें या सीएसके की धोनी ने हर जगह अच्छा प्रदर्शन किया है।' Read More...