Advertisement
Advertisement

Ipl 2020

Mumbai Indians Troll Ravichandran Ashwin After His Failed Attempt To Mankad Krunal Pandya
Image Credit: BCCI/Hotstar

IPL 2020: रविचंद्रन अश्विन ने की क्रुणाल पांड्या को मांकड़ करने की कोशिश, मुंबई इंडियंस ने कहा 'बेटा मस्ती नहीं'

By Shubham Shah November 06, 2020 • 10:33 AM View: 1174

दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले गए आईपीएल-13 के पहले क्वालीफायर मुकाबले में मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) ने दिल्ली कैपिटल्स को 57 रनों से हरा दिया। इस मैच में मुंबई के बल्लेबाजों ने दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाजों की खबर लेते हुए मैदान कर हर ओर चौके और छक्कों की बारिश की। 

हालांकि मुंबई इंडियंस की बल्लेबाजी के दौरान एक ऐसी घटना हुई है जो फिर सुर्खियों में रही। दिल्ली कैपिटल्स के स्पिनर रविचंद्रन अश्विन (Ravichandran Ashwin) जो पिछले कुछ सालों से बल्लेबाजों को मांकडिंग (Mankading) करने के लिए चेतावनी देते आए हैं, उन्होंने मुंबई इइंडियंस के खिलाफ इस बड़े मुकाबले में फिर उसी चीज को दोहराया।

Related Cricket News on Ipl 2020