Ipl 2022: Cricket News & Match Updates
'बटलर की फुर्ती देखी क्या?' भागकर ही बटोरे इतने रन; देखें VIDEO
आईपीएल के 30वें मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने कोलकाता नाइट राइडर्स के सामने जीत दर्ज करने के लिए 218 रनों का टारगेट सेट किया है। RR की पारी के दौरान टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज़ जोस बटलर ने चौके-छक्कों की बारिश करते हुए तूफानी शतक जड़ा, लेकिन इसी बीच एक ऐसी भी घटना देखने को मिली जब यह खिलाड़ी चार रनों के लिए विकेटों के बीच तेजी से दौड़ लगाता नज़र आया और अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
जोस बटलर खड़े-खड़े लंबे छक्के लगाने के लिए जाने जाते हैं, जो कि केकेआर के खिलाफ खेले गए मैच में भी देखने को मिला। इस मैच में इस इंग्लिश बल्लेबाज़ ने 61 गेंदों का सामना करते हुए 9 चौके और 5 छक्के की मदद से 103 रन बनाए। लेकिन इसी बीच बटलर ने यह साबित कर दिया कि वह रन बनाने के लिए केवल अपने बड़े शॉट्स पर ही निर्भर नहीं है बल्कि वह जरुरत के हिसाब से अपने रनों की भूख हर तरीके से शांत कर सकते हैं। Read More...