Ipl
आईपीएल 12, प्रीव्यू: चेन्नई सुपर किंग्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर
बेंगलुरू, 22 मार्च - विराट कोहली की कप्तानी वाली रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर शनिवार से शुरू हो रही इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 12वें संस्करण के पहले मैच में महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी वाली मौजूदा चैम्पियन चेन्नई सुपर किंग्स के सामने यहां एमए चिदंबरम स्टेडियम में अपनी चुनौती पेश करेगी। धोनी भले ही भारतीय टीम के पूर्व कप्तान हों, लेकिन वह अपने प्रशंसकों के लिए किसी भगवान से कम नहीं हैं। घरेलू मैदान होने के चलते लीग का पहला मैच पूरी तरह से 'येल्लो नाइट' होने की उम्मीद है।
जहां तक रिकॉर्ड की बात है तो बेंगलोर ने एमए चिदंबरम स्टेडियम में अब तक सात मैच खेले हैं जिसमें से छह में उसे हार मिली है। चेन्नई और बेंगलोर ने अब तक एक-दूसरे से कुल 22 मैच खेले हैं, जिसमें सात में ही बेंगलोर को जीत हासिल हुई है।
पिछले सीजन में दोनों टीमों ने अपना आखिरी मैच पुणे में खेला था, जहां चेन्नई ने बाजी मारी थी।
बेंगलोर के लिए अच्छी खबर यह है कि उसके विस्फोटक बल्लेबाज अब्राहम डिविलियर्स फिट हैं। इसके अलावा उसके पास शिमरोन हेटमेयर भी है। हालांकि अनुभवी चेन्नई के सामने बेंगलोर की कड़ी परीक्षा होगी।
चेन्नई के पास दीपक चहर जैसे गेंदबाज हैं, जिन्होंने पिछले सीजन में आईपीएल में शानदार प्रदर्शन कर भारतीय टीम में जगह बनाया था। इसके अलावा उसके पास सुरेश रैना और केदार जाधव जैसे पार्ट टाइम स्पिनर भी है।
बल्लेबाजी में अगर बेंगलोर के पास उसका रन मशीन कोहली है तो चेन्नई के पास अनुभवी धोनी है। धोनी ने बेंगलोर के खिलाफ अब तक 710 रन बनाए हैं, जो बेंगलोर के खिलाफ चेन्नई के किसी भी बल्लेबाज का सबसे ज्यादा रन है।
पुलवामा आंतकी हमले के कारण इस बार आईपीएल का उद्घाटन समारोह नहीं होगा और इस पर खर्च होने वाले पैसे हमले के शहीदों के परिजनों को दिया जाएगा।
आईएएनएस
Related Cricket News on Ipl
-
IPL 2019: देखें रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम और पूरा शेड्यूल
विराट कोहली की कप्तानी में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) की टीम पहली बार इंडियन प्रीमियर लीग के खिताब के कब्जे करने के इरादे से उतरेगी। आरसीबी का पहला मुकाबला चेन्नई से होगा। 23 मार्च, ...
-
पहली बार IPL खेलेंगे वर्ल्ड क्रिकेट के ये 4 स्टार खिलाड़ी,चौथा क्रिकेटर सबसे खतरनाक
इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) का 12वां संस्करण शुरू होने को है और इस साल कई ऐसे युवा चेहरे हैं, जो वर्ल्ड की इस सबसे प्रतिष्ठित टी-20 लीग में पदार्पण रहे हैं। इन सब युवाओं पर ...
-
IPL 2019: देखें चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स की टीम और पूरा शेड्यूल,कब और कहां होंगे मैच
एमएस धोनी की कप्तानी वाली मौजूदा चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स इस साल चौथी बार खिताब पर कब्जा करने के इरादे से उतरेगी। आइए देखते हैं टीम और पूरा शेड्यूल और चेन्नई सुपर किंग्स का पूरा ...
-
IPL 2019 में डेविड वॉर्नर की हुई वापसी, इसे बनाया गया सनराइजर्स हैदराबाद का कप्तान ?
22 मार्च। बॉल टैंपरिंग के कारण बैन झेलने वाले डेविड वॉर्नर की आखिरकार आईपीेएल में वापसी हो गई है। गौरतलब है कि बॉल टैंपरिंग के कारण आईपीएल 2018 में डेविड वॉर्नर सनराइजर्स हैदराबाद टीम का हिस्सा नहीं बन ...
-
IPL 2019: ये 3 बड़े विस्फोटक दिग्गज हुए आईपीएल से अलग, फैन्स के लिए बुरी खबर
22 मार्च। आईपीएल के 12वें सीजन का आगाज 23 मार्च से होने वाला है। एक बार फिर क्रिकेट के मैदान पर बल्लेबाजी, गेंदबाजी और फील्डिंग का जबरदस्त कमाल फैन्स को देखने को मिलेगा। आईपीएल के पिछले ...
-
IPL 2019 CSK vs RCB match 1: कब, कहां और किस चैनल पर होगा लाइव टेलीकास्ट, स्ट्रीमिंग ऑनलाइन
22 मार्च। आईपीएल 2019 के पहले मैच में चेन्नई सुपर किंग्स का मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच 23 मार्च को रात 8 बजे से चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेले जाएगा। आईपीएल के इतिहास में दोनों ...
-
IPL 2019 Match 1: चेन्नई सुपर किंग्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर: ये होगी दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग…
22 मार्च। आईपीएल 2019 के पहले मैच में चेन्नई सुपर किंग्स का मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच 23 मार्च को रात 8 बजे से चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेले जाएगा। आईपीएल के इतिहास में दोनों ...
-
आईपीएल के इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-5 बल्लेबाज
दुनिया के सबसे लोकप्रिय टी-20 क्रिकेट लीग आईपीएल का 12वां सीजन शुरू होने वाला है। साल 2008 में इसकी शुरुआत से लेकर अभी तक इसका रोमांच कम नहीं हुआ हैं और लगभग डेढ़ महीने तक ...
-
प्रशंसक एक शानदार सीजन की उम्मीद कर सकते हैं : पोंटिंग
नई दिल्ली, 20 मार्च - आस्ट्रेलिया के दिग्गज कप्तान रिकी पोंटिंग का कहना है कि इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 12वें संस्करण में दिल्ली कैपिटल्स टीम अच्छा प्रदर्शन करेगी। 44 साल के पोंटिंग पिछले सीजन से ...
-
सुरेश रैना के पास IPL 2019 में तीन महारिकॉर्ड बनाने का मौका, जानिए
चेन्नई सुपर किंग्स के दिग्गज खिलाड़ी सुरेश रैना ने आईपीएल में हर डिपार्टमेंट में शानदार प्रदर्शन किया है। इस बार रैना की नजर आईपीएल में 3 बड़े रिकॉर्ड्स पर होगी। आइए जानते हैं.. 5000 रन ...
-
इंग्लैंड पूर्व दिग्गज ने की भविष्यवाणी, चौंकाते हुए कहा यह टीम जीतेगी IPL 2019 का खिताब
20 मार्च। आईपीएल 2019 का पहला मैच चेन्नई सुपरकिंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच 23 मार्च को खेला जाने वाला है। क्रिकेट फैन्स बड़ी बेसर्बी से आईपीएल के 12वें सीजन का इंतजार कर रहे हैं। ...
-
आईपीएल फ्लैशबैक: सबसे ज्यादा छक्के जमाने वाले टॉप-5 बल्लेबाज
टी-20 को गेंदबाजों से ज्यादा बल्लेबाजों का खेल माना जाता हैं और इस खेल का रोमांच और भी बढ़ जाता है जब बल्लेबाज लंबे-लंबे छक्के जमाते हैं। आइए जानते है आईपीएल के इतिहास में सबसे ...
-
तय रणनीति के तहत युवराज मुम्बई इंडियंस का हिस्सा : जहीर
मुंबई, 19 मार्च - इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) फ्रेंचाइजी मुम्बई इंडियंस के निदेशक (क्रिकेट संचालन) जहीर खान का मानना है कि लीग के 12वें सीजन में बाएं हाथ के सीनियर बल्लेबाज युवराज सिंह को तय रणनीति ...
-
IPL 2019: आईपीएल में डेब्यू करने वाले इन 5 खिलाड़ियों पर रहेगी सभी की नजर
नई दिल्ली, 19 मार्च | इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) का 12वां संस्करण शुरू होने को है और इस साल कई ऐसे युवा चेहरे हैं, जो विश्व की इस सबसे प्रतिष्ठित टी-20 लीग में पदार्पण रहे ...
Cricket Special Today
सबसे ज्यादा पढ़ी गई खबरें
-
- 2 days ago