Is sanju samson
3rd ODI: भारत की जीत में चमके संजू और अर्शदीप, साउथ अफ्रीका को 78 रन से हराते हुए सीरीज 2-1 से की अपने नाम
भारत ने तीन मैचों की वनडे सीरीज के आखिरी मैच में संजू सैमसन (Sanju Samson) के शतक और अर्शदीप सिंह (Arshdeep Singh) की शानदार गेंदबाजी की मदद से साउथ अफ्रीका को 78 रन से हरा दिया। इसी के साथ भारत ने 2-1 से सीरीज अपने नाम कर ली। ये इतिहास में दूसरी बार है जब भारत ने साउथ अफ्रीका को साउथ अफ्रीका में वनडे सीरीज हराई हो। इससे पहले 2018 में जीती थी। साउथ अफ्रीका की तरफ से टोनी डी जॉर्जी ने अच्छी अर्धशतकीय पारी खेली लेकिन वो टीम को जीत दिलाने में सफल नहीं हो पायी।
भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए स्कोरबोर्ड पर 50 ओवरों में 8 विकेट खोकर 296 रन का स्कोर टांगा। भारत की तरफ से सबसे ज्यादा 108(114) रन की शतकीय पारी सैमसन ने खेली। अपनी इस पारी में उन्होंने 6 चौके और 3 छक्के जड़े। ये वनडे में उनका पहला शतक है। उनके अलावा तिलक वर्मा ने 52(77) रन की अर्धशतकीय पारी खेली। अपनी इस पारी में उन्होंने 5 चौके और एक छक्के लगाए। संजू और तिलक ने चौथे विकेट के लिए 116 (136) रन की साझेदारी निभाई। अंत में रिंकू सिंह ने 27 गेंद में 3 चौको और 2 छक्कों की मदद से 38 रन की पारी खेली। ब्यूरन हेंड्रिक्स को साउथ अफ्रीका की तरफ से सबसे ज्यादा 3 विकेट मिले। नांद्रे बर्गर 2 विकेट लेने में सफल रहे। एक-एक विकेट वियान मुल्डर, केशव महाराज और लिज़ाद विलियम्स को मिला।
Related Cricket News on Is sanju samson
-
संजू सैमसन ने धमाकेदार शतक जड़कर रचा इतिहास, विराट कोहली के खास रिकॉर्ड की बराबरी की
संजू सैमसन ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज के आखिरी मैच में अपने वनडे करियर का पहला शतक जड़ दिया। ...
-
'राजस्थान को कैप्टन बदलना चाहिए', संजू को कैप्टन बने नहीं देखना चाहते श्रीसंत
संजू सैमसन पिछले कुछ सीजन में राजस्थान रॉयल्स की कप्तानी करते हुए दिखे हैं लेकिन वो भी अपनी कप्तानी में राजस्थान को ट्रॉफी तक नहीं पहुंचा पाए हैं। ...
-
Vijay Hazare Trophy 2023: कप्तान संजू की शानदार शतकीय पारी पर फिरा पानी, रेलवे ने केरल को 18…
विजय हजारे ट्रॉफी 2023 के राउंड 7, ग्रुप A के मैच में केरल के कप्तान संजू सैमसन ने शतकीय पारी खेली। ...
-
क्या T20 वर्ल्ड कप में खेल पाएंगे संजू और चहल? सेलेक्टर्स का प्लान आखिर है क्या
संजू सैमसन और युजवेंद्र चहल को साउथ अफ्रीका के खिलाफ होने वाली ओडीआई सीरीज के लिए चुना गया है। लेकिन गौर करने वाली बात ये है कि साल 2024 में टी20 वर्ल्ड कप खेला जाना ...
-
क्या सच में संजू सैमसन को कप्तान बनाना चाहती है सीएसके? रविचंद्रन अश्विन से सुन लीजिए सच्चाई
भारतीय टीम के स्टार गेंदबाज़ रविचंद्रन अश्विन का नाम लेकर संजू सैमसन और सीएसके से जुड़ी फेक न्यूज फैलाई जा रही है जिसका खुलासा खुद अश्विन ने ही किया है। ...
-
WATCH: 'लोग मुझे सबसे बदकिस्मत क्रिकेटर कहते हैं', टीम में ना चुने जाने के बाद पहली बार बोले…
संजू सैमसन को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी-20 सीरीज में ना चुने जाने से उनके फैंस काफी हताश हैं लेकिन लगता है कि संजू को इससे कोई फर्क नहीं पड़ता है। ...
-
वो 4 भारतीय खिलाड़ी जिनका संन्यास लेने से पहले ही खत्म हो चुका है इंटरनेशनल करियर
आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको बताने वाले हैं इंडियन टीम के उन चार खिलाड़ियों के बारे में जिन्होंने अब तक इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास तो नहीं लिया है, लेकिन इसके बावजूद उनका करियर ...
-
संजू सैमसन की अनदेखी पर भड़के शशि थरूर, चहल का सेलेक्शन ना होने पर भी हुए नाराज़
संसद के सदस्य और कांग्रेस नेता शशि थरुर का क्रिकेट प्रेम किसी से भी छिपा नहीं है। यही कारण है कि वो अक्सर क्रिकेट के मैदान पर होने वाली हलचल पर अपनी राय देते रहते ...
-
सेलेक्टर्स ने फिर से किया इग्नोर, सोशल मीडिया पर संजू ने कुछ ऐसे किया रिएक्ट
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाली वनडे सीरीज के लिए संजू सैमसन को नहीं चुना गया है जबकि इससे पहले वो एशिया कप 2023 में रिजर्व खिलाड़ी के रूप में टीम के साथ थे। ...
-
'अगर मैं संजू सैमसन की जगह होता तो इस वक्त बहुत दुखी होता'
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाली वनडे सीरीज के लिए संजू सैमसन का सेलेक्शन ना होने से ज्यादातर फैंस दुखी हैं और अब इस मामले पर पूर्व क्रिकेटर इरफान पठान का रिएक्शन भी सामने आया है। ...
-
एशिया कप खेलने की उम्मीद टूटी, केएल राहुल की वापसी के बाद घर लौटा ये स्टार बल्लेबाज
सुपर-4 स्टेज में भारत-पाकिस्तान मुकाबले से पहले केएल राहुल की भारतीय टीम में वापसी हो चुकी है। राहुल की वापसी के साथ ही एक विकेटकीपर बैटर को टीम से रिलीज कर दिया गया है। ...
-
India WC Squad: 3 दमदार खिलाड़ी जो इंडियन वर्ल्ड कप स्क्वाड में जगह नहीं बना सके
भारत में होने वाले आगामी वनडे वर्ल्ड कप 2023 के लिए भारतीय टीम का ऐलान कर दिया गया है। वर्ल्ड कप स्क्वाड में लगभग वही खिलाड़ी शामिल हैं जो एशिया कप स्क्वाड का हिस्सा हैं। ...
-
क्या संजू सैमसन के साथ हुई नाइंसाफी? सोशल मीडिया पर जमकर भड़के फैंस
आगामी वनडे वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम का ऐलान कर दिया गया है। इस टीम में संजू सैमसन को जगह नहीं दी गई है जिसके बाद सोशल मीडिया पर फैंस जमकर आग बबूला हो ...
-
WC 2023: वर्ल्ड कप 2023 के लिए हुआ टीम इंडिया का ऐलान, संजू सैमसन को नहीं मिली जगह
आगामी वनडे वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम का ऐलान हो चुका है। जैसा कि सभी ने सोचा था लगभग-लगभग एशिया कप वाली टीम ही वर्ल्ड कप में नजर आएगी लेकिन संजू सैमसन को टीम ...
Cricket Special Today
-
- 21 May 2026 01:42