J1 league
IPL 2019 में खिलाड़ियों के वर्कलोड को लेकर केकेआर का आया ऐसा चौंकाने वाला बयान, जानिए
19 फरवरी। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने हाल ही में ऐसे संकेत दिए थे कि वह इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के आने वाले सीजन में भारत के खिलाड़ियों के वर्कलोड पर नजर रखेगा लेकिन कोलकाता नाइट राइडर्स के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) वैंकी मैसूर ने मंगलवार को कहा कि उन्हें इस संबंध में कोई जानकारी नहीं मिली है। उन्होंने आत्मविश्वास के साथ कहा कि इस तरह की स्थिति नहीं आएगी और चीजें अच्छे से होंगी।
मैसूर ने यहां ईडन गरडस स्टेडियम में मेयर्स कप से इतर संवाददाताओं से कहा, "ईमानदारी से कहूं तो यह काल्पनिक स्थिति है। मुझे नहीं लगता कि ऐसी स्थिति सामने आएगी क्योंकि खिलाड़ियों और प्रशिक्षकों के साथ रहने और प्रतिस्पर्धी क्रिकेट खेलना अभ्यास सत्र में समय बिताने से ज्यादा बेहतर है।"
इस मौके पर नाइट राइडर्स के कप्तान दिनेश कार्तिक और अकादमी के मुख्य कोच तथा मेंटोर अभिषेक नायर भी मौजूद थे।
मैसूर ने कहा, "12 मई को फाइनल में दो टीमें रहेंगी। उससे पहले प्लेऑफ हैं। इसलिए ऐसा नहीं है कि टूर्नामेंट से हर कोई जुड़ा रहेगा। यह टीम पर निर्भर करता है। मुझे लगाता है कि सभी कुछ अच्छे से होगा।"
बीसीसीआई के कार्यवाहक सचिव अमिताभ चौधरी और मुख्य चयनकर्ता एम.एस.के प्रसाद ने हाल ही में कहा था कि वह इंग्लैंड में इसी साल मई से शुरू होने वाले विश्व कप से पहले होने वाले आईपीएल में भारतीय खिलाड़ियों के वर्कलोड पर ध्यान रखेंगे।
विश्व कप की शुरुआत 30 मई से हो रही है जो 14 जुलाई तक चलेगा। वहीं आईपीएल की शुरुआत 23 मार्च से हो रही है।
मैसूर से जब बोर्ड के इस बयान के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, "हमने उनसे इस तरह की बात को नहीं सुना है। टूर्नामेंट काफी पहले खत्म हो रहा है। अगर 12 मई को फाइनल होगा और भारत विश्व कप में अपना पहला मैच पांच जून को खेलती है तो मुझे लगता है कि दोनों के बीच काफी अंतर है, लेकिन हमें किसी तरह का आदेश नहीं मिला है।" इसी साल आम चुनाव होने हैं ऐसे में हो सकता है कि फ्रेंचाइजियों को तटस्थ स्थानों पर मैच खेलने पड़े।
इसे लकेर मैसूर ने कहा, "इस बात की काफी संभावनाएं हैं। जो मैंने सुना है उसके हिसाब से वह पूरा टूर्नामेंट भारत में कराना चाहते हैं। इसलिए हो सकता है कि तटस्थ स्थानों पर मैच खेले जाएं। यह देश के बाहर तटस्थ स्थानों पर खेलने से बेहतर है।"
Related Cricket News on J1 league
-
IPL 2019 Schedule के ऐलान के साथ ही धोनी की टीम सीएसके के नाम दर्ज हुआ ऐसा अनोखा…
19 फरवरी। आईपीएल 2019 के शेड्यूल का ऐलान कर दिया गया है। आईपीएल 2019 के लिए पहले दो हफ्ते का शेड्यूल बनाया गया है। आईपीएल 2019 का पहला मैच सीएसके और आरसीबी के बीच खेला जाएगा। इन ...
-
पुलवामा आतंकी हमले के विरोध में आईएमजी-रिलायंस ने पाकिस्तान सुपर लीग 2019 का प्रोडक्शन रोका
नई दिल्ली, 17 फरवरी (CRICKETNMORE)| पुलवामा में हुए आतंकवादी हमले के विरोध में आईएमजी-रिलायंस ने रविवार को पाकिस्तान सुपर लीग (पीएसएल) के प्रोडक्शन से अपना हाथ खींच लिया है। आईएमजी रिलायंस पीएसएल का आधिकारिक प्रोडक्शन... ...
-
एरॉन फिंच की कप्तानी वाली मेलबर्न रेनेगेड्स ने पहली बार जीता बिग बैश लीग खिताब
मेलबर्न, 17 फरवरी (CRICKETNMORE)| हरफनमौला खिलाड़ी डेनिएल क्रिस्टियन के शानदार प्रदर्शन के दम पर मेलबर्न रेनेगेड्स ने रविवार को यहां मेलबर्न स्टार्स को 13 रनों से मात देकर बिग बैश लीग (बीबीएल) के आठवें सीजन ...
-
मेलर्बन रेनेगेड्स ने रोमांचक फाइनल में मेलबर्न स्टार्स को हराकर पहली बार जीता बिग बैश लीग
17 फरवरी,(CRICKETNMORE)। एरॉन फिंच की कप्तानी वाली मेलबोर्न रेनेगेड्स ने बिग बैश लीग के रोमांचक फाइनल मुकाबले में मेलबर्न स्टार्स को 13 रन से हराकर पहली बार खिताब पर कब्जा कर लिया। डॉकलैंड्स स्टेडियम में ...
-
Pakistan Super League 2019: जानिए पूरा शेड्यूल, कब, कहां और कितने बजे से खेला जाएगा टी-20 मैच
12 फरवरी। पाकिस्तान सुपर लीग 2019 की शुरुआत 14 फरवरी से होने वाली है। पीएसएल में इस बार दुनिया भर के क्रिकेटर शरीक होंगे और सबसे ज्यादा उत्सुकता फैन्स को एबी डीविलियर्स को लेकर है। आपको ...
-
WORLD RECORD: सुनील नारायण ने रचा इतिहास, टी-20 क्रिकेट में तोड़ा लसिथ मलिंगा का रिकॉर्ड
4 फरवरी,(CRICKETNMORE)। चटगांव वाइकिंग्स के खिलाफ बांग्लादेश प्रीमियर लीग के एलिमिनेटर मुकाबले में वेस्टइंडीज के स्टार स्पिनर सुनील नारायण ने ढाका डाइनामाइट्स के लिए खेलते बड़ा वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। सुनील... ...
-
WATCH कमाल कर दिया जोफ्रा आर्चर ने, लपका ऐसा कैच जिसे ले पाना मुश्किल ही नहीं बल्कि नामुमकिन…
30 जनवरी। युवा ऑलराउंडर जोफ्रा ऑर्चर ने अपनी कमाल की फील्डिंग से हर किसी को हैरान कर दिया है। मंगलवार को बिग बैश लीग में खेले गए 44वें मैच में होबार्ट हरिकेंस के जोफ्रा ऑर्चर ...
-
अमिताभ बच्चन ने IPL टीम में हिस्सेदारी की बात पर दिया बड़ा बयान,कही ऐसी बात
नई दिल्ली, 23 जनवरी (CRICKETNMORE)| बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता अमिताभ बच्चन ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की किसी भी फ्रेंचाइजी में उनके परिवार द्वारा हिस्सेदारी लेने की बात को नकार दिया है। मीडिया में चल ...
-
WATCH महिला बिग बैश लीग के सेमीफाइनल में टीम को जीत के लिए 5 रन चाहिए थी फिर…
19 जनवरी। महिला बिग बैश लीग 2018-19 के पहले सेमीफाइऩल में ब्रिस्बेन हीट महिला टीम ने सिडनी थंडर महिला टीम को 4 रन से हरा दिया। ब्रिस्बेन हीट महिला टीम इस जीत के साथ ही महिला बिग ...
-
BREAKING: भारत में ही होगा IPL 2019, मार्च की इस तारीख को होगी शुरुआत
नई दिल्ली, 8 जनवरी (CRICKETNMORE)| इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 12वें संस्करण की मेजबानी को लेकर जो काले बादल छाए हुए थे, वे मंगलवार को हट गए। आईपीएल का अगला संस्करण भारत में ही खेला ...
-
WATCH बिग बैश लीग के पहले ही मैच में अंपायर से हुई इतनी बड़ी गलती, देखकर हर कोई…
21 दिसंबर। बिग बैश टी-20 लीग 2018-19 का पहला मैच एडिलेड स्ट्राइकर्स और ब्रिस्बेन हीट के बीच खेला गया था। पहले मैच में एडिलेड स्ट्राइकर्स ने ब्रिस्बेन हीट को 5 विकेट से हरा दिया। स्कोरकार्ड आपको ...
-
IPL 2019 Auction: इन 9 खिलाड़ियों का बेस प्राइस है 2 करोड़,आखिरी नाम चौंकाने वाला
साल 2019 में होने वाले आईपीएल के 12वें संस्करण के लिए खिलाड़ियों की नीलामी 18 दिसंबर को जयपुर में होगी। इस बार पूरे वर्ल्ड से 346 क्रिकेटर नीलामी प्रक्रिया में शामिल होंगे जिसमें भारतीय खिलाड़ियों ...
-
BPL 2019: डेविड वॉर्नर बने सिलहट सिक्सर्ट टीम के कप्तान, इस खिलाड़ी से छिनी गई कप्तानी
8 दिसंबर,(CRICKETNMORE)। बांग्लादेश प्रीमियर लीग (बीपीएल) के छठे सीजन के लिए सिलहट सिक्सर्स ने ऑस्ट्रेलिया के विस्फोटक बल्लेबाज डेविड वॉर्नर को टीम का नया कप्तान बनाया है। इस से पहले टीम की कप्तानी... ...
-
आईपीएल 2019 की नीलामी के लिए 1003 खिलाड़ियों ने किया नामांकन
मुंबई, 5 दिसम्बर (CRICKETNMORE)| इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 12वें सीजन के लिए होने वाली नीलामी के लिए इस बार 1000 से अधिक खिलड़ियों ने अपना नामांकन कराया है। नीलामी 18 दिसंबर को जयपुर में ...