Jasprit
ICC टेस्ट गेंदबाजी रैंकिंग: साउथ अफ्रीका के खिलाफ जीत से जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद शमी को हुआ फायदा
आईसीसी टेस्ट गेंदबाजी रैंकिंग में बुधवार को भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह, साउ अफ्रीका के पेसर कागिसो रबाडा समेत कई गेंदबाजों ने बढ़त हासिल की है। बुमराह ने सेंचुरियन टेस्ट की दोनों पारियों में (2/16 और 3/50) में पांच विकेट लेकर तीन स्थान की छलांग के साथ नौवें पायदान और मोहम्मद शमी (5/16 और 3/63) दो स्थान के फायदे से 17वें स्थान पर पहुंच गए।
मैच के दौरान पांचवें गेंदबाजी के रूप में शामिल हैं। रविचंद्रन अश्विन ने ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज पैट कमिंस के बाद रैंकिंग में अपना दूसरा स्थान बरकरार रखा है।
सेंचुरियन में पहले टेस्ट में सात विकेट चटकाने वाले रबाडा, एक स्थान की बढ़त के साथ छठे स्थान पर पहुंच गए हैं। उनके टीम के साथी बाएं हाथ के तेज गेंदबाज मार्को यानसन ने अपनी गेंदबाजी से सबको प्रभावित किया है। उन्होंने रैंकिंग की पहले आउटिंग में 97वां स्थान प्राप्त किया है।
सेंचुरियन टेस्ट के हीरो रहे केएल राहुल 'प्लेयर ऑफ द मैच' रहे, जिससे उन्हें 31वें पायदान पर पहुंचने में मदद मिली। उन्होंने पहली पारी में 123 और दूसरी पारी में 23 रन बनाए थे, जिससे भारत ने साउथ अफ्रीका को 113 रनों से हराकर, सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल की।
वहीं, राहुल के साथी मयंक अग्रवाल, जिन्होंने 60 रन की पारी खेली थी, जिससे उन्हें भी बढ़त बनाने में मदद मिली है। वहीं, रोहित शर्मा ने रैंकिंग में अपना पांचवां स्थान बरकरार रखा है, जबकि टेस्ट कप्तान विराट कोहली दो स्थान गिरकर नौवें स्थान पर आ गए हैं।
ताजा रैंकिंग में अजिंक्य रहाणे दो स्थान ऊपर चढ़कर 25वें स्थान पर पहुंच गए हैं।
साउथ अफ्रीका के लिए कप्तान और सलामी बल्लेबाज डीन एल्गर दूसरी पारी में 77 रन बनाने के बाद दो पायदान की छलांग के साथ 14वें स्थान पर पहुंच गए हैं। इस बीच, टेम्बा बावुमा नाबाद 52 और 35 रन के स्कोर से 16 पायदान के फायदे से 39वें स्थान पर आ गए हैं।
Related Cricket News on Jasprit
-
VIDEO : जब बुमराह ने की अश्विन के एक्शन की नकल, तो लोटपोट हो गए अश्विन
भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच जब जोहानिसबर्ग में दूसरे दिन का खेल शुरू होने वाला था तो उससे पहले एक मज़ेदार नज़ारा देखने को मिला। दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा ...
-
VIDEO : जसप्रीत बुमराह ने लगाया रबाडा को छक्का, पत्नी संजना भी नहीं रोक पाई हंसी
साउथ अफ्रीका के खिलाफ जोहानिसबर्ग में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के पहले दिन भारतीय टीम पहली पारी में सिर्फ 202 रनों पर ढेर हो गई। टीम इंडिया के लिए राहुल ने सबसे ज्यादा 50 रनों ...
-
जसप्रीत बुमराह को उपकप्तान बनाए जाने से खफा हुए सबा करीम
भारत के पूर्व विकेटकीपर-बल्लेबाज सैयद सबा करीम भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए टीम का उपकप्तान बनाने के फैसले ...
-
SAvsIND पहला टेस्ट : भारत ने 113 रन से जीता सेंचुरियन टेस्ट, तेज गेंदबाजों ने भरपाया कहर
तीन मैचों की टेस्ट सीरीज में गुरुवार को यहां सुपरस्पोर्ट पार्क में भारत ने दक्षिण अफ्रीका 113 रनों से मात दी है। इसी के साथ भारत ने सीरीज में 1-0 से बढ़त बना ली है। ...
-
'इधर से डाल, आउट करेंगे इसको', विराट कोहली ने पकड़ी पिच की खुली दरार
SA vs IND: टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली मैदान पर हमेशा ही प्रोएक्टिव मोड में नजर आते हैं। विराट कोहली मैदान पर हमेशा ही प्रोएक्टिव मोड में नजर आते हैं। ...
-
1st Test: भारत को जीत के लिए 6 विकेट की जरूरत,जसप्रीत बुमराह ने साउथ अफ्रीका को बैकफुट पर…
सुपरस्पोर्ट पार्क में बुधवार को पहले टेस्ट के चौथे दिन का खेल खत्म होने तक साउथ अफ्रीका ने 40.5 ओवरों में चार विकेट खोकर 94 रन बनाए। अफ्रीका की टीम लक्ष्य से अभी भी 211 ...
-
VIDEO : जाते-जाते अफ्रीका की नींद उड़ा गए बुमराह, आखिरी ओवर में दिखा यॉर्कर का जलवा
सेंचुरियन के सुपरस्पोर्ट पार्क में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच में भारतीय टीम ने जीत की ओर कदम बढ़ा दिए हैं। चौथे दिन का खेल खत्म होने तक दूसरी पारी में दक्षिण अफ्रीका ने ...
-
हर्षा भोगले ने चुनी साल 2021 की बेस्ट टी-20 XI, सिर्फ एक भारतीय खिलाड़ी को दी जगह
मशहूर कमेंटेटर हर्षा भोगले (Harsha Bhogle T20 XI for 2021) ने साल 2021 के टी-20 इलेवन का ऐलान किया है। क्रिकबज से बातचीत में चुनी गई अपनी इस टीम में भोगले ने सिर्फ एक भारतीय ...
-
'रॉक वापस आ गया ', बुमराह की वापसी पर कोहली ने बढ़ाया गेंदबाज का हौंसला
SA vs IND: भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच चल रहे पहले टेस्ट मैच के तीसरे दिन के खेल के दौरान जसप्रीत बुमराह के साथ एक दर्दनाक वाक्या हुआ। बुमराह एक गेंद फेंकने के दौरान ...
-
VIDEO: बुमराह के सामने बेबस दिखे अफ्रीकी कप्तान, ना चाहते हुए भी खेलनी पड़ी गेंद
India vs South Africa: भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच सेंचुरियन के सुपरस्पोर्ट पार्क स्टेडियम में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच में टीम इंडिया के गेंदबाजों का जलवा रहा। ...
-
VIDEO: पीटरसन ने दिखाया बुमराह को आईना, कहर बरपाती गेंद पर जड़ा चौका
India vs South Africa: भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच सेंचुरियन के सुपरस्पोर्ट पार्क स्टेडियम में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच में अफ्रीकी बल्लेबाज टीम इंडिया के गेंदबाजों के सामने बेबस दिखे। ...
-
VIDEO: विकेटों की आंधी के बीच बुमराह खिले फूल की तरह, SWAG से जड़ा चौका
India vs South Africa: भारत और दक्षिण अफ्रीका के खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच में पहले दिन शानदार खेल खेलने के बाद टीम इंडिया के बल्लेबाज तीसरे दिन पूरी तरह से बेबस नजर आए। ...
-
दक्षिण अफ्रीका टेस्ट में चमकेंगे जसप्रीत बुमराह- जहीर खान
भारत के साउथ अफ्रीका दौरे की शुरुआत 26 दिसंबर से हो रही है जहां टीम इंडिया को अफ्रीका के खिलाफ 3 टेस्ट मैच और 3 वनडे मैचों की सीरीज खेलनी है। जहीर खान ने दक्षिण ...
-
आकाश चोपड़ा ने बताया 2 खिलाड़ियों का नाम, जिन्हें बनाया जा सकता है उपकप्तान
भारत के साउथ अफ्रीका दौरे की शुरुआत 26 दिसंबर से हो रही है। इस महत्वपूर्ण सीरीज से ठीक पहले टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा चोटिल होकर पूरी टेस्ट सीरीज से बाहर हो चुके ...
Cricket Special Today
-
- 18 Mar 2026 03:58
-
- 16 Mar 2026 10:15