Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Jonny bairstow

Cricket Image for Punjab Kings: जॉनी बेयरस्टो हुए IPL से बाहर, ऑस्ट्रेलिया का ऑलराउंडर बना पंजाब किं
Jonny Bairstow

Punjab Kings: जॉनी बेयरस्टो हुए IPL से बाहर, ऑस्ट्रेलिया का ऑलराउंडर बना पंजाब किंग्स का हिस्सा

By Nishant Rawat March 25, 2023 • 17:32 PM View: 1768

IPL 16 का आगाज होने में कुछ ही दिनों का समय बचा है, लेकिन इससे पहले पंजाब किंग्स को एक बड़ा झटका लगा है। दरअसल, टीम के विस्फोटक बल्लेबाज़ जॉनी बेयरस्टो (Jonny Bairstow) चोट के कारण पूरे सीजन से बाहर हो गए है। पंजाब किंग्स ने अपने इंजर्ड प्लेयर की रिप्लेसमेंट की घोषणा कर दी है। PBKS में ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर मैथ्यू शॉर्ट (Matthew Short) को शामिल किया गया है।

पंजाब किंग्स ने खुद अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से इस बात की जानकारी क्रिकेट फैंस को दी है। PBKS ने लिखा, 'हमें आपको यह बताते हुए दुख हो रहा है कि जॉनी बेयरस्टो अपनी चोट के कारण इस सीजन में आईपीएल का हिस्सा नहीं बन पाएंगे। हम उन्हें शुभकामनाएं देते हैं और अगले सीजन में उन्हें देखने के लिए उत्सुक हैं। उनकी जगह मैथ्यू शॉर्ट का स्वागत करते हुए हमें खुशी हो रही है।'

Related Cricket News on Jonny bairstow

Advertisement