Kl rahul: Cricket News & Match Updates
दिखने वाला है केएल राहुल 2.0, अब आईपीएल में भी मिडल ऑर्डर में खेलेंगे राहुल!
केएल राहुल साउथ अफ्रीका दौरे के लिए रवाना हो चुके हैं। इस दौरे पर वो तीन वनडे मैचों में भारतीय टीम का नेतृत्व करेंगे और फिर प्रोटियाज़ के खिलाफ दो टेस्ट मैचों में भी खेलते हुए दिखेंगे। राहुल ने पिछले कुछ समय से मिडल ऑर्डर में बल्लेबाजी की है और अपनी उपयोगिता साबित भी की है ऐसे में अब वो ना सिर्फ इंटरनेशनल क्रिकेट बल्कि आईपीएल में भी मिडल ऑर्डर में खेलते हुए दिख सकते हैं।
केएल राहुल अपने करियर को वापस पटरी पर लाने के लिए पूर्ण रूप से मिडल ऑर्डर बल्लेबाज बन सकते हैं और फैंस तो उनके इस फैसले का खुले दिल से स्वागत कर रहे हैं और सोशल मीडिया पर केएल राहुल 2.0 भी ट्रेंड कर रहा है। इसकी संभावना इसलिए भी बढ़ती जा रही है क्योंकि वो न केवल तीन वनडे मैचों में विकेटकीपिंग संभालेंगे बल्कि टेस्ट मैचों में भी विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी संभालेंगे। ईशान किशन ने भी 16 सदस्यीय टीम में जगह बनाई है, लेकिन अंदरूनी जानकारी से पता चलता है कि राहुल विकेटकीपिंग के लिए ईशान की तुलना में पसंदीदा विकल्प होंगे। Read More...