Lucknow super giants: Cricket News & Match Updates
IPL 2022 का बेस्ट कैच? शुभमन गिल ने पीछे की तरफ दौड़कर लिया एविन लुईस का हैरतअंगेज कैच, देखें Video
आईपीएल में सोमवार (28 मार्च) को Lucknow Super Giants और Gujarat Titans की टीम के बीच मैच खेला जा रहा है। इस मैच में गुजरात के कप्तान हार्दिक पांड्या ने टॉस जीतकर बॉलिंग करने का फैसला किया था, जिसे बाद उनके गेंदबाज़ों ने पावरप्ले के दौरान अपने कप्तान का फैसला बिल्कुल सही साबित किया। हालांकि, इसी बीच गुजरात टाइटंस के स्टार सलामी बल्लेबाज़ शुभमन गिल ने ऐसा कैच लपका है, जो मैच के शुरू होने के कुछ ही पलों बाद सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।
आईपीएल में अपना डेब्यू मैच खेल रही लखनऊ सुपर जायंट्स की शुरुआत कुछ खास नहीं रही है। लखनऊ की टीम ने 29 रनों के स्कोर पर अपने शुरुआती चार विकेट पावरप्ले के दौरान ही गंवा दिए थे। इस दौरान भारतीय टीम के स्टार गेंदबाज़ मोहम्मद शमी लखनऊ के टॉप ऑर्डर पर कहर बनकर टूटे। हालांकि, इसी बीच शुभमन गिल ने वरुण आरोन की बॉल पर एविन लुईस का पीछे की तरफ भागते हुए ऐसा हैरतअंगेज कैच लपका जो अब फैंस को काफी पसंद आ रहा है। Read More...