Ms dhoni: Cricket News & Match Updates
धोनी पर उठा सवाल, तो दीपक चाहर ने भी कर दी सबकी बोलती बंद
IPL 2022: इस साल आईपीएल ऑक्शन में दीपक चाहर (Deepak Chahar) पर खुब पैसों की बारिश हुई। इस गेंदबाज़ पर सभी टीमों की निगाहें थी, लेकिन चेन्नई सुपर किंग्स(CSK) ने 14 करोड़ की बोली लगाकर उन्हें अपनी टीम में शामिल कर लिया। जिसके बाद दीपक चाहर से एक इंटरव्यू के दौरान उनकी और महेंद्र सिंह धोनी की रकम पर सवाल किया गया. जिसका इस खिलाड़ी ने बहुत सी खुबसूरती से जवाब दिया है और उन सभी की बोलती बंद करके रख दी है, जिनके मन में ऐसे से ही सवाल उठ रहे होंगे।
दरअसल, सीएसके में चुने जाने के बाद दीपक चाहर स्टार स्पोर्ट्स पर बातचीत कर रहे थे। उसी दौरान भारतीय टीम के पूर्व खिलाड़ी मोहम्मद कैफ ने उनसे पूछा कि अब उनकी सैलरी महेंद्र सिंह धोनी से ज्यादा हो गई है, जिस पर सब चर्चा करेंगे। तो उनका जवाब देते हुए दीपक ने कहा कि 'धोनी भाई के हाथ में होता तो वो एक रुपया भी नहीं लेते।' उन्होंने आगे बताया कि चेन्नई की टीम उन्हें पहले नंबर पर रिटेन करना चाहती थी, लेकिन खुद धोनी ने ही दूसरे नंबर पर रिटेन होने की बात कहीं। धोनी सिर्फ चेन्नई की टीम के लिए खेलना चाहते हैं, पैसों के लिए नहीं। Read More...