Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Nz vs ind 1st odi

Cricket Image for WI vs IND: ईशान किशन, ऋतुराज गायकवाड़ या शुभमन गिल?, कौन करेगा शिखर धवन के साथ सला
Image Source: Google

IND Vs WI: ईशान किशन, ऋतुराज गायकवाड़ या शुभमन गिल?, कौन करेगा शिखर धवन के साथ सलामी बल्लेबाज़ी

By Nishant Rawat July 22, 2022 • 10:06 AM View: 1209

भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली जानी है, जिसका पहला मुकाबला शुक्रवार (22 जुलाई) यानि आज से खेला जाएगा। इस सीरीज में भारतीय टीम की अगुवाई शिखर धवन के हाथों में होगी, ऐसे में उनका सलामी जोड़ीदार कौन होगा इस पर सभी की निगाहें हैं। वनडे टीम में ईशान किशन, ऋतुराज गायकवाड़ और शुभमन गिल को शामिल किया गया है, ऐसे में शिखर के साथ इन्हीं में से कोई एक खिलाड़ी सलामी बल्लेबाज़ के तौर पर मैदान पर उतरता नज़र आ सकता है।

इस मुद्दे पर पूर्व भारतीय क्रिकेट वसीम जाफर ने अपनी राय रखी है। वसीम जाफर का मानना है कि वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज में ऋतुराज गायकवाड़ को सलामी बल्लेबाज़ी करने का मौका मिलना चाहिए। वसीम जाफर ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट के जरिए ऋतुराज गायकवाड़ का समर्थन किया है।

Related Cricket News on Nz vs ind 1st odi