Rajasthan royals: Cricket News & Match Updates
ग्लेन मैक्सवेल-फाफ डु प्लेसिस ने ठोके तूफानी पचास,आरसीबी ने राजस्थान रॉयल्स को 7 रन से हराया
फाफ डु प्लेसिस (62) और ग्लेन मैक्सवेल (77) के शानदार अर्धशतकों तथा उनके बीच 127 रन की शतकीय साझेदारी की बदौलत से रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) ने राजस्थान रॉयल्स को रविवार को आईपीएल मुकाबले में मात्र सात रन से हरा दिया। बैंगलोर ने 20 ओवर में नौ विकेट पर 189 रन का चुनौतीपूर्ण स्कोर बनाया और राजस्थान के संघर्ष को छह विकेट पर 182 रन पर थाम लिया। बैंगलोर की सात मैचों में यह चौथी जीत है जबकि राजस्थान की सात मैचों में तीसरी हार है। मैक्सवेल को प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार मिला।
राजस्थान के लिए इस मैच में शुरू से लेकर अंत तक अधिकतर चीजें अच्छी हुई थीं, लेकिन पहली पारी में वह जहां पारी के बीच में लड़खड़ाए, वहीं दूसरी पारी में वे अंत में आकर बिखर गए। अगर शिमरॉन हेटमायर आज चलते तो मैच का नतीजा कुछ और होता, लेकिन ऐसा हर रोज तो संभव नहीं है। Read More...