आईपीएल 2023 के 37वें मैच में राजस्थान रॉयल्स के सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल (Yashasvi Jaiswal) ने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ आक्रामक रुख अपना रखा है। उनके इसी रुख की वजह से राजस्थान ने पॉवरप्ले में बिना विकेट खोये 64 रन बना लिए थे। वहीं पावरप्ले खत्म होने के बाद ठीक अगले ओवर में जायसवाल ने कुछ ऐसा शॉट खेला जो चर्चा का विषय बन गया। उन्होंने रिवर्स स्वीप मारते हुए छक्का जड़ दिया।
चेन्नई की तरफ से 7वां ओवर करने रवींद्र जडेजा आये। इस ओवर की चौथी गेंद पर खब्बू बल्लेबाज जायसवाल ने अपना स्टांस बदला और ऑफ स्टंप पर जाती गेंद पर रिवर्स स्वीप मारते हुए एक बेहतरीन छक्का जड़ दिया। इस शॉट की तारीफ कमेंटेटर्स द्वारा भी की गयी। वहीं चेन्नई के खिलाफ यशस्वी जायसवाल ने 26 गेंद में अर्धशतक जड़ दिया। ये इस टूर्नामेंट में उनका तीसरा अर्धशतक है।
WHAT A SHOT FROM JAISWAL. pic.twitter.com/pa086VsB07
— Johns. (@CricCrazyJohns) April 27, 2023
राजस्थान रॉयल्स के कप्तान संजू सैमसन ने टॉस जीतने के बाद कहा कि, "हम पहले बल्लेबाजी करना चाहेंगे। हम अपनी ताकत पर टिके रहना पसंद करते हैं, जो कि डिफेंड करना है। RR का 200वां गेम खेलना वाकई बहुत अच्छा लग रहा है, 10 साल तक खेलना बहुत अच्छा लग रहा है। आज यहां कुछ पिंक देखना पसंद करेंगे, लेकिन यह येलो है और हम जानते हैं कि इसका कारण क्या है। बोल्ट चोट के कारण नहीं खेल रहे है, उनकी जगह ज़म्पा खेल रहे हैं।"