Rajasthan royals: Cricket News & Match Updates
जोस बटलर ने पचासा जड़कर रचा इतिहास, IPL में तोड़ा डेविड वॉर्नर का महारिकॉर्ड
राजस्थान रॉयल्स के सलामी बल्लेबाज जोस बटलर (Jos Buttler) ने आईपीएल 2023 के 17वें मैच में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ एक रिकॉर्ड अपने नाम किया। वो आईपीएल के इतिहास में सबसे तेज 3000 रन बनाने वाले तीसरे खिलाड़ी बन गए है। डेविड वार्नर, एबी डिविलियर्स, क्रिस गेल, शेन वॉटसन, फाफ डु प्लेसिस और कायरन पोलार्ड के बाद बटलर इस मुकाम तक पहुंचने वाले पहले छठे विदेशी खिलाड़ी हैं।
आईपीएल में सबसे तेज 3000 रन बनाने के मामलें में क्रिस गेल टॉप पर है। उन्होंने ये लैंडमार्क 75 पारियों में पूरा किया था। वहीं दूसरे नंबर पर लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान केएल राहुल है। उन्होंने 80 पारियों में ये कारनामा किया था। तीसरे नंबर पर बटलर है जो 85 पारियों में इस आंकड़े तक पहुंचे हैं । चौथे और 5वें स्थान पर क्रमश: डेविड वार्नर और फाफ डुप्लेसिस है। दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के कप्तान ने 3000 रन का कारनामा 94-94 पारियों में छुआ था। Read More...