राजस्थान रॉयल्स के सलामी बल्लेबाज जोस बटलर (Jos Buttler) ने आईपीएल 2023 के 17वें मैच में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ एक रिकॉर्ड अपने नाम किया। वो आईपीएल के इतिहास में सबसे तेज 3000 रन बनाने वाले तीसरे खिलाड़ी बन गए है। डेविड वार्नर, एबी डिविलियर्स, क्रिस गेल, शेन वॉटसन, फाफ डु प्लेसिस और कायरन पोलार्ड के बाद बटलर इस मुकाम तक पहुंचने वाले पहले छठे विदेशी खिलाड़ी हैं।
आईपीएल में सबसे तेज 3000 रन बनाने के मामलें में क्रिस गेल टॉप पर है। उन्होंने ये लैंडमार्क 75 पारियों में पूरा किया था। वहीं दूसरे नंबर पर लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान केएल राहुल है। उन्होंने 80 पारियों में ये कारनामा किया था। तीसरे नंबर पर बटलर है जो 85 पारियों में इस आंकड़े तक पहुंचे हैं । चौथे और 5वें स्थान पर क्रमश: डेविड वार्नर और फाफ डुप्लेसिस है। दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के कप्तान ने 3000 रन का कारनामा 94-94 पारियों में छुआ था।
Milestone
— IndianPremierLeague (@IPL) April 12, 2023
3⃣0⃣0⃣0⃣ IPL runs & going strong
Well done, @josbuttler!
Follow the match https://t.co/IgV0ZtiJJA#TATAIPL | #CSKvRR pic.twitter.com/W8h17R9Ezv
बटलर ने चेन्नई के खिलाफ 36 गेंद में एक चौके और 3 छक्के की मदद से 52 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। उनकी इस पारी का अंत मोईन अली ने उन्हें बोल्ड करते हुए किया। राजस्थान ने इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में 8 विकेट खोकर 175 रन का स्कोर खड़ा किया। बटलर ने टीम की तरफ से सबसे ज्यादा रन बनाये है। न्नई की तरफ से सबसे ज्यादा 2-2 विकेट रविंद्र जडेजा, आकाश सिंह और तुषार देशपांडे ने अपने नाम किये।