Shoaib akhtar: Cricket News & Match Updates
'शोएब अख्तर का रिकॉर्ड उमरान मलिक नहीं तोड़ पाएगा, उसका रिकॉर्ड सिर्फ बॉलिंग मशीन तोड़ सकती है'
पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर्स और एक्सपर्ट्स को अक्सर भारतीय खिलाड़ियों के बारे में कुछ ना कुछ बोलते हुए देखा गया है और अब इसी कड़ी में पाकिस्तान के 38 वर्षीय तेज़ गेंदबाज़ सोहेल खान ने उमरान मलिक को लेकर कुछ ऐसा कहा है कि उनकी ट्रोलिंग शुरू हो गई है। उमरान के अलावा सोहेल ने साल 2015 वर्ल्ड कप को याद करते हुए विराट कोहली से जुड़ा हुआ एक किस्सा भी सुनाया।
सोहेल खान ने साफ-साफ ये कहा है कि उमरान मलिक पाकिस्तान के दिग्गज तेज़ गेंदबाज शोएब अख्तर की सबसे तेज़ गेंद के रिकॉर्ड को नहीं तोड़ पाएंगे। इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे तेज़ गेंद का रिकॉर्ड रावलपिंडी एक्सप्रेस शोएब अख्तर के नाम पर दर्ज है। उन्होंने 2003 वर्ल्ड कप के दौरान इंग्लैंड के खिलाफ मुकाबले में 161.3 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से एक गेंद डाली थी और आज 20 साल बाद भी उनसे तेज़ गेंद कोई भी गेंदबाज नहीं डाल पाया है। Read More...