Shubman gill: Cricket News & Match Updates
सूर्यकुमार यादव या शुभमन गिल? श्रेयस अय्यर की जगह इस खिलाड़ी को मिल सकती है टेस्ट टीम में जगह
IND vs AUS 1st Test: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी (Ind vs Aus Test Series) का पहला मुकाबला नागपुर में खेला जाएगा। इस मैच से पहले भारतीय टीम के सामने एक बड़ा सवाल है। दरअसल, टीम के स्टार मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज़ श्रेयस अय्यर चोटिल होने की वजह से पहले मैच से बाहर हो चुके हैं। ऐसे में कप्तान रोहित के सामने यह सवाल है कि वह प्लेइंग इलेवन में शुभमन गिल और सूर्यकुमार यादव में से किसे जगह दें? इस मुश्किल सवाल का जवाब भारतीय टीम के विस्फोटक खिलाड़ी दिनेश कार्तिक ने दिया है।
SKY का होना चाहिए डेब्यू: दिनेश कार्तिक ने एक जानी मानी वेबसाइट से बातचीत करते हुए शुभमन गिल और सूर्यकुमार यादव में से एक को चुना है। DK ने कहा,'अगर श्रेयस अय्यर फिट नहीं होते हैं, तो सूर्यकुमार यादव और शुभमन गिल में से किसी एक को टीम में मौका मिलेगा। मुझे लगता है कि सूर्यकुमार यादव को मौका देना चाहिए, क्योंकि वह स्पिन के खिलाफ अच्छा खेलते हैं।' Read More...