Sl vs afg
टी20 वर्ल्ड कप 2021 : अफगानिस्तान ने न्यूजीलैंड को 125 रनों का दिया लक्ष्य
Also Read: T20 World Cup 2021 Schedule and Squads
नजीबुल्लाह जदरान (73) की शानदार बल्लेबाजी के कारण आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप के सुपर 12 में रविवार को यहां शेख जायद स्टेडियम में खेले जा रहे अहम मैच में अफगानिस्तान ने न्यूजीलैंड को 125 रनों का लक्ष्य दिया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी अफगानिस्तान की टीम ने 20 ओवरों में 8 विकेट के नुकसान पर 124 रन बनाए। मैच में न्यूजीलैंड के गेंदबाजों ने विरोधी टीम के बल्लेबाजों को आखिरी तक बांधकर रखा। टीम की ओर से कप्तान मोहम्मद नबी और जदरान ने 48 गेंदों में 59 रन की बेहतरीन साझेदारी की। न्यूजीलैंड की ओर से ट्रेंट बोल्ट ने सबसे ज्यादा तीन विकेट चटकाए। वहीं, टिम साउदी ने दो सफलताएं अपने नाम की, जबकि जेम्स नीशम, एडम मिल्ने और ईश सोढ़ी को एक-एक विकेट मिला।
इससे पहले, बल्लेबाजी के लिए उतरी अफगानिस्तान को शुरु आत में कीवी के गेंदबाजों ने तीन झटके दिए, जिससे टीम ने पावरप्ले में तीन विकेट के नुकसान पर 23 रन बनाए। इस दौरान, हजरतुल्लाह जजई (2), मोहम्मद शहजाद (4) और रहमानुल्लाह गुरबाजी (6) रन बनाकर जल्द ही पवेलियन लौट गए।
चौथे और पांचवे नंबर पर आए गुलबदीन नायब और नजीबुल्लाह जदरान ने संभलकर खेला और टीम के स्कोर को आगे बढ़ाया। इस बीच, जदरान एक चौके की मदद से 18 गेंदों में 15 रन बनाकर सोढ़ी की गेंद पर बोल्ड हो गए। इसके बाद, टीम ने 10 ओवरों में चार विकेट गंवाकर 56 रन जोड़े।
छठे नंबर पर कप्तान मोहम्मद नबी और जदरान ने मिलकर पारी को संभाला। इस दौरान जदरान ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए अर्धशतक लगाया, जिससे टीम का स्कोर 15 ओवरों में चार विकेट पर 91 रन बने। इस बीच, दोनों ने मिलकर 48 गेंदों में 59 रनों की साझेदारी की। फिर जदरान ने छह चौके और तीन छक्कों की मदद से 48 गेंदों में 73 रन बनाकर आउट हो गए।
इसके बाद, कप्तान नबी (14) और करीम जनत (2) भी जल्द ही चलते बने। आखिर के ओवरों में राशिद खान (3) और मुजीब उर रहमान (0) की रनों की बदौलत अफगानिस्तान का स्कोर 125 रन पर पहुंच सका।
Related Cricket News on Sl vs afg
-
VIDEO : कीवियों ने शहज़ाद को रफ्तार पर नचाया, 11 बॉल में बनाए 4 रन और खेली 10…
आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप के सुपर 12 में रविवार को अफगानिस्तान ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टॉस जीतकर बैटिंग का फैसला किया लेकिन अफगानी सलामी बल्लेबाज़ मोहम्मद शहज़ाद ने अपने खेल से अपनी टीम का फायदा तो नहीं ...
-
NZ vs AFG: 'न्यूजीलैंड को हारने के लिए 500 करोड़ किए गए ऑफर, लेकिन वो 1500 करोड़ मांग…
NZ vs AFG: अबु धाबी में न्यूजीलैंड और अफगानिस्तान के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2021 का 40वां मैच खेला जा रहा है। टीम इंडिया के सेमीफाइनल में पहुंचने की राह इसी मैच से जुड़ी हुई ...
-
NZ vs AFG: ना राशिद खान ना मुजीब, पनौती अंपायर कुमार धर्मसेना हैं न्यूजीलैंड के 'रास्ते का रोड़ा'
NZ vs AFG: न्यूजीलैंड बनाम अफगानिस्तान इस मैच का इंतजार इन दोनों मुल्कों के फैंस से ज्यादा भारतीय फैंस कर रहे हैं ऐसा कहना बिल्कुल गलत नहीं होगा। कुमार धर्मसेना न्यूजीलैंड के लिए सबसे बड़ी ...
-
VIDEO : कुबूल हो गई 130 करोड़ दुआएं, न्यूज़ीलैंड के खिलाफ तैयार है अफगानी बारूद
7 नवंबर, 2021 ये वो तारीख है जब अफगानिस्तान की टीम न्यूज़ीलैंड से टी-20 वर्ल्ड कप 2021 में दो-दो हाथ करती हुई नज़र आएगी। बेशक, इस मैच में भारतीय टीम नहीं खेल रही होगी लेकिन इसके बावजूद ...
-
VIDEO : खत्म हुआ 1577 दिनों का वनवास, अश्विन ने दिखाया, अभी भी बाकी है उनमें आग
आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप 2021 के 33वें मुकाबले में भारत ने अफगानिस्तान को 66 रनों से हराकर पहली जीत हासिल कर ली है। इस जीत के साथ ही टीम इंडिया ने टूर्नामेंट में अपनी उम्मीदों को ...
-
VIDEO : भारी भरकम शहज़ाद से जा भिड़े पांड्या, टक्कर के बाद शहज़ाद ने दिखाया गुस्सा
आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप 2021 के अहम मुकाबले में भारत ने अफगानिस्तान को हराकर टूर्नामेंट में अपना खाता खोल लिया है। इस मैच में अफगानिस्तान ने पहले गेंद से और फिर बल्ले से भी सरेंडर ...
-
VIDEO : बुमराह की यॉर्कर पर चला जज़ई का हेलीकॉप्टर, छक्का देखकर रोहित शर्मा के भी उड़े रंग
आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप 2021 के 33वें मुकाबले में भारतीय टीम ने अफगानिस्तान को मैच जीतने के लिए 211 रन का लक्ष्य दिया है। इस पहाड़नुमा लक्ष्य का पीछा करते हुए अफगानिस्तान ने खराब शुरुआत ...
-
VIDEO : हिटमैन ने दिखाए राशिद खान को तारे, 2 गेंदों में जड़ दिए लगातार 2 छक्के
आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप 2021 के 33वें मुकाबले में अफगानिस्तान ने टॉस जीतकर पहले भारत को बल्लेबाज़ी का न्यौता दिया और भारतीय बल्लेबाज़ों ने मोहम्मद नबी के इस फैसले को बिल्कुल गलत साबित करते हुए ...
-
IND vs AFG : कहीं 11 के फेर में तो नहीं फंस जाएगी इंडिया, सूर्यकुमार और किशन को…
आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप 2021 के अपने पहले दोनों मुकाबले हारकर भारतीय टीम टूर्नामेंट से बाहर होने की कगार पर है लेकिन अभी भी दूसरी टीमों के सहारे विराट कोहली की टीम सेमीफाइनल में पहुंच ...
-
'मैंने शोएब भाई को पहले ही बोल दिया था कि मैं उसके ओवर में 20-25 रन बना दूंगा'
पाकिस्तान ने शुक्रवार (29 अक्टूबर) को दुबई में खेले गए आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप 2021 रोमांचक मुकाबले में अफगानिस्तान को 5 विकेट से हरा दिया। इसके साथ ही पाकिस्तान ने सुपर 12 राउंड में जीत की हैट्रिक ...
-
VIDEO : पाकिस्तानी जर्नलिस्ट पर भड़क उठे मोहम्मद नबी, कहा- 'क्रिकेट से जुड़ा सवाल पूछना है, तो पूछो'
आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप 2021 के 24वें मुकाबले में अफगानिस्तान को पाकिस्तान के हाथों पांच विकेट से हार का सामना करना पड़ा। हालांकि, इस मैच में अफगान टीम ने बाबर आज़म की टीम को कड़ी ...
-
VIDEO : 6 गेंदों में 4 छक्के लगाकर आसिफ अली ने मचाया गदर, अफगानिस्तान के अरमान आंसुओं में…
आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप 2021 के 24वें मैच में पाकिस्तान ने अफगानिस्तान को 5 विकेट से हराकर जीत की हैट्रिक पूरी कर ली है। एक बार फिर से पाकिस्तान की जीत के हीरो आसिफ अली ...
Cricket Special Today
सबसे ज्यादा पढ़ी गई खबरें
-
- 4 days ago
-
- 19 hours ago