T20 world cup: Cricket News & Match Updates
दिनेश कार्तिक नहीं ऋषभ पंत हैं आशीष नेहरा की पंसद, बोले- 'T20 में नंबर अच्छे नहीं है, लेकिन उन्हें ही दूंगा टीम में जगह'
टी-20 फॉर्मेट में इंडियन टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज़ ऋषभ पंत के आंकड़ें बेहद खास नज़र नहीं आते हैं। फटाफट फॉर्मेट में ऋषभ पंत को कई बार खराब शॉट खेलकर अपना विकेट गंवाते देखा गया है, लेकिन इन सब के बावजूद भारतीय टीम के पूर्व क्रिकेटर और गुजरात टाइंटस के कोच आशीष नेहरा का मानना है कि टीम में उन्हें जगह दी जानी चाहिए। आशीष नेहरा ने दिनेश कार्तिक के ऊपर पंत को चुना है।
भारतीय टीम के पूर्व तेज गेंदबाज़ आशीष नेहरा ने एक जाने माने यूट्यूब चैनल से बातचीत करते हुए ऋषभ पंत या दिनेश कार्तिक में से एक का चुनाव करते हुए अपना जवाब दिया और बयान सामने रखा। उन्होंने कहा, 'निश्चित रूप से ऋषभ पंत। यह किसी भी कोच या कप्तान के लिए मुश्किल होगा, क्योंकि दिनेश कार्तिक ने काफी अच्छा प्रदर्शन किया है। टीम में उन्हें बुलाया गया है और उन्होंने अपने अनुभव के अनुसार शानदार क्रिकेट खेला। लेकिन मैं ऋषभ पंत को एक लेफ्ट हैंडर और विस्फोटक बल्लेबाज़ होने के कारण टीम में चाहूंगा।' Read More...