U 19 world cup
वर्ल्ड कप-2019 का विजेता का नाम लेना इस महान दिग्गज के लिए हुआ मुश्किल, कारण हैरान करने वाला
गुरुग्राम, 31 जनवरी | इंग्लैंड एवं वेल्स में इसी साल होने वाले आईसीसी विश्व कप-2019 के शुरू होने में मुश्किल से पांच माह का समय शेष रह गया है और इसके सम्भावित विजेता को लेकर अटकलें पहले ही शुरू हो गई हैं। अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) के मुख्य कार्यकारी अधिकारी डेविड रिचर्डसन ने गुरुवार को कहा कि इस विश्व कप की विजेता टीम का चयन बेहद ही मुश्किल है।
रिचर्डसन का कहना है कि वह इस टूर्नामेंट में भारत और मेजबान इंग्लैंड दोनों का ही समर्थन करते हैं। यहां कोका-कोला के साथ हुई पांच साल की साझेदारी की घोषणा के दौरान रिचर्डसन ने विश्व कप ट्रॉफी का भी अनावरण किया। उन्होंने हाल ही में दक्षिण अफ्रीका के प्रदर्शन को भी सराहा।
रिचर्डसन ने कहा, "एक विजेता टीम का चयन करना बेहद मुश्किल है। निश्चित तौर पर भारत बेहतरीन प्रदर्शन कर रहा है। इंग्लैंड के पास उसकी सबसे बेहतरीन वनडे टीम है। इसके अलावा, दक्षिण अफ्रीका भी शानदार प्रदर्शन कर रही है। हालांकि, हाल ही के वर्षो में भारतीय टीम ने जो विकास किया है उसमें उसे हरा पाना बेहद मुश्किल है।"
हाल ही में आईसीसी ने टी-20 विश्व कप के लिए टीमों के ड्रॉ की घोषणा की। इसमें चिर प्रतिद्वंद्वी टीमों भारत और पाकिस्तान को 2011 के बाद पहली बार दो अलग-अलग समूहों में रखा गया है।
इस पर रिचर्डसन ने कहा, "हमने ग्रुप को रैंकिंग के हिसाब से विभाजित किया है। हमारे पास कई रणनीतियां हैं, जिसमें से एक 'स्नेक मैथड' भी है। रैंकिंग के हिसाब से विभाजित टीमें उसी अनुसार एक-दूसरे से भिड़ेंगी। भारत और पाकिस्तान की बात की जाए, तो पाकिस्तान रैंकिंग में पहले और भारत दूसरे स्थान पर है ऐसे में हर कोई दोनों को भिड़ते हुए देखना चाहता है। इसीलिए, दोनों ग्रुपों की विश्वसनीयता और अखंडता को बनाए रखने के लिए दोनों को अलग-अलग समुहों में रखा गया है। आशा है दोनों सेमीफाइनल या फाइनल में आमने-सामने हों।"
इस जुलाई में आईसीसी के मुख्य कार्यकारी पद से हटने वाले रिचर्डसन ने कहा कि वह भारतीय टीम को यह समझाने में काफी समय लगा कि निर्णय समीक्षा प्रणाली (डीआरएस) एक अच्छी चीज है।
Related Cricket News on U 19 world cup
-
ऐसे 5 गेंदबाज जो वर्ल्ड कप 2018 में ले सकते है सबसे ज्यादा विकेट, दो खिलाड़ी टीम इंडिया…
क्रिकेट के महाकुंभ यानी वर्ल्ड कप में अब ज्यादा समय नहीं बचा हैं और सभी टीमें इस बड़े टूर्नामेंट के लिए अभी से कमर कस रहीं हैं। इस बार वर्ल्ड कप की मेजबानी इंग्लैंड कर ...
-
ICC T20 वर्ल्ड कप का शेड्यूल जारी लेकिन आईसीसी ने भारतीय फैन्स को दी निराश करने वाली खबर
29 जनवरी। आईसीसी टी-20 महिला एवं पुरुष विश्व कप टूर्नामेंटों का आयोजन अगले साल आस्ट्रेलिया में होगा। आईसीसी ने टी-20 वर्ल्ड कप 2020 के शेड्यूल की घोषणा कर दी है। आईसीसी पुरुष टी-20 टूर्नामेंट का ...
-
आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप में भारत के मैच किन - किन टीमों के खिलाफ है, जानिए पूरी डिटेल्स
29 जनवरी। आईसीसी टी-20 महिला एवं पुरुष वर्ल्ड कप टूर्नामेंट का आयोजन अगले साल आस्ट्रेलिया में होगा। आईसीसी ने मंगलवार सुबह एक प्रेस विज्ञप्ति के जरिए इसकी जानकारी दी। ऐसा पहली बार हो रहा है कि ...
-
गौतम गंभीर ने 2019 वर्ल्ड कप के लिए अपनी टीम का एलान किया,इन खिलाड़ियों को किया बाहर
29 जनवरी,(CRICKETNMORE)। वर्ल्ड कप जीतने वाली टीम का हिस्सा रहे पूर्व भारतीय क्रिकेटर गौतम गंभीर ने वर्ल्ड कप 2019 के लिए अपनी पसंद की 15 सदस्यीय टीम का एलान कर दिया है। गंभीर ने अपनी ...
-
आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप के शेड्यूल का हुआ ऐलान, जानिए कब और कहां होंगे मुकाबले
29 जनवरी। आईसीसी टी-20 महिला एवं पुरुष विश्व कप टूर्नामेंटों का आयोजन अगले साल आस्ट्रेलिया में होगा। अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने मंगलवार सुबह एक प्रेस विज्ञप्ति के जरिए इसकी जानकारी दी। ऐसा पहली बार ...
-
आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप अगले साल इस देश में होगा, आईसीसी ने किया कार्यक्रम का ऐलान
29 जनवरी। आईसीसी टी-20 महिला एवं पुरुष विश्व कप टूर्नामेंटों का आयोजन अगले साल आस्ट्रेलिया में होगा। अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने मंगलवार सुबह एक प्रेस विज्ञप्ति के जरिए इसकी जानकारी दी। ऐसा पहली बार हो ...
-
क्रिकेट वर्ल्ड कप 2019 से पहले आईसीसी ने किया ऐसा बड़ा फैसला, फैन्स को जानना बेहद जरूरी
25 जनवरी। इसी साल होने वाले आईसीसी वर्ल्ड कप की ट्रॉफी मेजबान देश इंग्लैंड एंड वेल्स का 100 दिनों का दौरा करेगी। आईसीसी ने गुरुवार को एक बयान जारी कर इस बात की जानकारी दी। आईसीसी ...
-
वर्ल्ड कप '83' के महान गाथा पर बन रही फिल्म में बलविंदर सिंह संधु का किरदार यह एक्टर…
24 जनवरी। पंजाबी गायक एमी विर्क आगामी फिल्म '83' के साथ बॉलीवुड में कदम रखने को लेकर बेहद खुश हैं। भारत के पहले क्रिकेट विश्व कप खिताब की जीत पर आधारित इस फिल्म में अभिनेता रणवीर ...
-
इस क्रिकेटर ने खुद को 2019 वर्ल्ड कप की टीम से किया बाहर,कहा यह है मेरा टारगेट
तिरुवंनतपुरम, 16 जनवरी (CRICKETNMORE)| इंग्लैंड के 21 साल के बल्लेबाज ओली पोप इसी साल अपने घर में होने वाले 50 ओवरों के वर्ल्ड कप में राष्ट्रीय टीम में अपनी जगह को लेकर आश्वस्त नहीं हैं। ...
-
वर्ल्ड कप 2019 होगा काफी मुश्किल और प्रतिस्पर्धी, इंग्लैंड के इस धाकड़ क्रिकेट ने किया एलान
तिरुवनंतपुरम, 16 जनवरी (CRICKETNMORE)| इंग्लैंड के पूर्व बल्लेबाज जॉनथन ट्रॉट ने कहा है कि इसी साल इंग्लैंड में खेला जाने वाला 50 ओवरों का क्रिकेट वर्ल्ड कप बेहद रोमांचक और मुश्किल टूर्नामेंट होगा। ट्रॉट इस ...
-
वर्ल्ड कप 2019 से पहले भारत की टीम खेलेगी इतनी मैच, जानिए भारत का पूरा शेड्यूल
9 जनवरी। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच वनडे सीरीज 12 जनवरी से शुरू होगी। भारत को 3 वनडे मैच ऑस्ट्रेलिया से खेलने हैं। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज के बाद भारतीय टीम न्यूजीलैंड दौरे के लिए ...
-
वर्ल्ड कप 2019 से पहले भारतीय टीम के लिए आई बुरी खबर, ऐसा हुआ तो खिताब नहीं जीत…
9 जनवरी। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच वनडे सीरीज 12 जनवरी से शुरू होगी । भारत को 3 वनडे मैच ऑस्ट्रेलिया से खेलने हैं। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज के बाद भारतीय टीम न्यूजीलैंड दौरे के ...
-
प्रशंसकों के सामने आई आईसीसी-2019 विश्व कप ट्रॉफी
नई दिल्ली, 21 दिसम्बर - अगले साल इंग्लैंड में होने वाले आईसीसी क्रिकेट विश्व कप के ऑडियों कॉमेंट्री के अधिकार हासिल करने वाले ऑनलाइन रेडियो चैनल-स्पोटर्सफ्लैशेज ने शुक्रवार को यहां राष्ट्रीय राजधानी में प्रशंसकों के... ...
-
इयान बेल का एलान, ये 3 टीमें हैं 2019 वर्ल्ड कप जीतनें की प्रबल दावेदार
लंदन, 5 दिसम्बर (CRICKETNMORE)| इंग्लैंड के बल्लेबाज इयान बेल ने अपने देश के अलावा भारत और पाकिस्तान को अगले साल होने वाले क्रिकेट वर्ल्ड कप में जीत का दावेदार बताया है। आईसीसी वेबसाइट की रिपोर्ट ...