Umesh yadav: Cricket News & Match Updates
VIDEO : उमेश यादव ने दिखाया ताकत का नमूना, मारा 100 मीटर लंबा छक्का
बांग्लादेश के खिलाफ खेले जा रहे पहले टेस्ट की पहली पारी में भारतीय टीम ने कुल 404 रन बनाए। इस दौरान भारतीय टीम के लिए सबसे ज्यादा रन चेतेश्वर पुजारा (90) और श्रेयस अय्यर (86) ने बनाए। इनके अलावा रविचंद्रन अश्विन ने भी 113 गेंदों पर 58 रनों की पारी खेली और टीम इंडिया को 400 के पार पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई। इनके अलावा उमेश यादव ने भी बहती गंगा में हाथ धो लिए और पारी के अंत में दो छक्के लगाकर नाबाद 15 रन बनाए।
उमेश यादव द्वारा लगाए गए इन दो छक्कों में से एक छक्का तो इतना लंबा था कि गेंद 100 मीटर दूर जाकर गिरी। उमेश यादव द्वारा लगाए गए इस छक्के में आप उनकी ताकत देख सकते हैं और ये 100 मीटर लंबा छक्का फिलहाल मैच का सबसे लंबा छक्का है। इस छक्के का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है और फैंस उमेश यादव की तारीफ भी कर रहे हैं। Read More...