Virat kohli: Cricket News & Match Updates
हार्दिक पर भड़के विराट, लाल हुआ चेहरा और आंखों से उतार दी हीरोगिरी; देखें VIDEO
Virat Kohli Angry: भारत और श्रीलंका के बीच वनडे सीरीज का पहला मुकाबला गुवाहाटी में खेला जा रहा है जहां भारतीय बल्लेबाज़ों ने रनों का अंबार लगा दिया है। इस मैच में ब्लू आर्मी ने निर्धारित 50 ओवर में 373 रन बनाए हैं। इस दौरान विराट कोहली के बैट से 113 रनों की शानदार शतकीय पारी निकली। एक तरफ जहां विराट अपने शतक से खुश हैं, वहीं दूसरी तरफ मैदान पर एक घटना ऐसी घटी जब वह अपने साथी खिलाड़ी हार्दिक पांड्या से बेहद नाराज नज़र आए।
हार्दिक ने रन लेने से किया मना: दरअसल, यह घटना तब घटी जब मैदान पर हार्दिक पांड्या और विराट कोहली की जोड़ी बल्लेबाज़ी कर रही थी। कसून रजिथा की गेंद पर विराट ने शॉट खेला था जिसके बाद वह दो रन लेना चाहते थे। एक रन दोनों ही खिलाड़ियों ने तेजी से पूरा किया, लेकिन जब विराट दूसरे रन के लिए दौड़े तब हार्दिक ने ऐसा करने से मना कर दिया। विराट को आधी पिच से वापस जाना पड़ा। जिस वजह से वह काफी गुस्से में दिखे। Read More...