Virat kohli: Cricket News & Match Updates
न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में ऐसा करने से ही मिल पाएगी जीत, विराट ने अपने खिलाड़ियों को दी सलाह
22 जनवरी। भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली जानते हैं न्यूजीलैंड दौर पर छोटी बाउंड्रीज होने के कारण गेंदबाजों पर अतिरिक्त दबाव पड़ेगा, यही कारण है कि उन्होंने अपने गेंदबाजों को शांत और संयमित रहते हुए अनुशासित गेंदबाजी करने की सलाह दी है। आस्ट्रेलिया में ऐतिहासिक सफलता के बाद भारतीय टीम न्यूजीलैंड दौरे पर है और सभी जानते हैं कि यहां मैदान छोटे होते हैं और इसी कारण बल्लेबाजों को फायदा मिलता जबकि गेंदबाजों के खाते में रन आते हैं।
दोनों टीमों के बीच पांच मैचों की वनडे सीरीज का पहला मैच बुधवार को मेक्लेन पार्क मैदान पर खेला जाएगा। कोहली ने मैच से पहले मंगलवार को संवाददाता सम्मेलन में कहा, "आपको इस बात का पता होना चाहिए की यहां अधिकतर मैदानों पर साइड की बाउंड्री छोटी हैं, इसलिए आपको सही जगह गेंदबाजी करनी होगी। मुझे लगता है कि गेंदबाजों को शांत रहने की जरूरत है।
अगर विकेट पर घांस नहीं हो तो गेंदबाजों को सोचना होगा कि उन्हें कहां गेंदबाजी करनी है। जो टीम ऐसा कर पाती है वह न्यूजीलैंड में सफल होती है, जहां मैदान काफी मायने रखता है।"
कोहली ने साथ ही कहा है कि अगर न्यूजीलैंड लगातार 300 से ज्यादा का स्कोर करती है तो ऐसे में हमें घबराने की जरूरत नहीं है।
उन्होंने कहा, "अगर आप देखेंगे तो न्यूजीलैंड में बड़ा स्कोर करने की क्षमता है। इसलिए जरूरी है कि हम लगातार 300 के पार का स्कोर देख घबराएं नहीं। एक बल्लेबाजी ईकाई के तौर पर आपको एक साथ रहने की जरूरत है ताकि रन बनाए जा सकें। पिछली बार जब हम यहां खेले थे तब हमारे पास 300 के लक्ष्य का पीछा करते हुए शांत रहने की काबिलियत नहीं थी।"
कोहली ने मंगलवार को ही आईसीसी अवार्डस में धमाल मचाते हुए आईसीसी प्लेयर ऑफ द ईयर, आईसीसी टेस्ट प्लेयर ऑफ द ईयर और आईसीसी वनडे प्लेयर ऑफ द ईयर के तीनों खिताब जीतने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बने हैं। उन्होंने कहा कि बल्लेबाजी की बारिकियों को समझने से उन्हें कप्तानी में मदद मिली है।
कोहली ने कहा, "आपको कहीं न कहीं पता होता है कि एक बल्लेबाज के तौर पर आपको क्या करना है। आप कई बार सोचते हो कि आपको परेशानी में निकलने से किस तरह का शॉट खेलना है। एक बल्लेबाज होते हुए टीम की कप्तानी करना आपको काफी मदद करता है क्योंकि आप सोच सकते हो कि बल्लेबाज क्या कर सकता है। यह बड़ी बात है।" Read More...
Related Cricket News for Virat kohli - Tesst
WATCH आईसीसी के 3 प्रमुख पुरस्कार जीतने के बाद विराट कोहली का रहा ऐसा रिएक्शन, देखिए
Virat Kohli named captain of both ICC Test, ODI Teams of the Year
ICC announces men's Test and ODI Teams of the Year
आईसीसी ने चुनी साल 2018 की टेस्ट और वनडे टीम, कप्तान कोहली बने कप्तान लेकिन धोनी के साथ हुआ ऐसा
Virat Kohli is the first player to win all three awards
ICCAwards 2018 में किंग कोहली ने एक साथ जीते 3 अवार्ड्स और बना दिया ऐसा ऐतिहासिक रिकॉर्ड
Virat Kohli is the best one-day player, quite easily: Ross Taylor
IND vs NZ: रॉस टेलर ने बांधे विराट कोहली की ताऱीफों के पुल, वनडे सीरीज से पहले कह डाली ऐसी बात
रॉस टेलर का एलान,विराट कोहली नहीं टीम इंडिया के इन 2 खिलाड़ियों से है न्यूजीलैंड को सबसे बड़ा खतरा
IND vs NZ: भारत- न्यूज़ीलैंड के बीच वनडे मैचों में सबसे ज्यादा रन मारने वाले टॉप 5 बल्लेबाज
KohliOrKane: कोहली- केन विलियमसन में कौन है बेस्ट, भारत - न्यूजीलैंड वनडे में दोनों दिग्गजों का रिकॉर्ड कैसा है ?
RECORD: हाशिम अमला ने पाकिस्तान के खिलाफ रचा इतिहास,सबसे तेज 27 शतक मारने वाले बल्लेबाज बने
अनुष्का शर्मा 'sunny boy' के साथ आस्ट्रेलियन ओपन देखने पहुंची, देखिए
विराट कोहली अब अपनी वाइफ अनुष्का शर्मा के साथ आस्ट्रेलियन ओपन का ले रहे हैं मजा
Cricket Special Today
-
- 16 Oct 2026 08:54