Advertisement
Advertisement

Wi vs nz 2nd t20i

Cricket Image for Ind Vs Aus Suryakumar Yadav And Murali Kartik Conversation
Suryakumar Yadav

सूर्यकुमार यादव ने जवाब से मुरली कार्तिक के '0-1 डाउन' सवाल को किया क्लीन बोल्ड

By Prabhat Sharma September 23, 2022 • 23:48 PM View: 774

IND vs AUS: सूर्यकुमार यादव ने कमेंटेटर मुरली कार्तिक के सवाल का शानदार जवाब दिया जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। सूर्यकुमायर यादव ने मैच से पहले ही भारत के मैच जीतने की भविष्यवाणी कर दी थी। गीली आउटफील्ड के कारण मैच की शुरुआत देरी से हुई। मुरली कार्तिक ने मैच से पहले सूर्यकुमार यादव का इंटरव्यू लिया और उनसे पूछा, 'आप वर्ल्ड चैंपियंस के खिलाफ खेल रहे हैं, आप 1-0 से डाउन हैं। कहानी क्या है?'

इस सवाल का जवाब देते हुए सूर्यकुमायर यादव ने कहा, 'आज रात 1-1 हो जाएगा।' इतना कहकर सूर्यकुमार हंस पड़ते हैं। सूर्यकुमार यादव का जवाब सुनकर मुरली कार्तिक कहते हैं, 'बहुत बढ़िया, यही चाहिए। आज रात अच्छा करिए।' इस मजेदार घटना की क्लिप को आप यहां देख सकते हैं।

Related Cricket News on Wi vs nz 2nd t20i