Advertisement
Advertisement
Advertisement

Wi vs sa 2nd t20i

Cricket Image for DK ने बढ़ाई धड़कने, 1 नहीं 3 कोशिशों में पकड़ा लड्डू कैच; देखें VIDEO
Dinesh Karthik
Advertisement

DK ने बढ़ाई धड़कने, 1 नहीं 3 कोशिशों में पकड़ा लड्डू कैच; देखें VIDEO

By Nishant Rawat October 02, 2022 • 22:21 PM View: 781

भारतीय टीम ने साउथ अफ्रीका के सामने दूसरा टी-20 मुकाबला जीतने के लिए 238 रनों का लक्ष्य रखा है। इस मैच में दिनेश कार्तिक विकेटकीपर की भूमिका नहीं निभा रहे हैं। दरअसल, भारतीय प्लेइंग इलेवन में ऋषभ पंत को भी जगह मिली है जिस वज़ह से दिनेश कार्तिक ग्लव्स के साथ विकेट के पीछे नज़र नहीं आए। इसी बीच एक मज़ेदार घटना भी देखने को मिली। यह घटना दिनेश कार्तिक की फील्डिंग से जुड़ी है।

साउथ अफ्रीका की पारी के दूसरे ओवर में रिली रोसो अर्शदीप को बड़ा शॉट मारना चाहते थे। बाएं हाथ के बल्लेबाज़ ने अपने प्लान के अनुसार जोर से बल्ला घुमाया, यह गेंद रोसो के बैट से टकराकर हवा में काफी ऊंची गई। मिड विकेट पर दिनेश कार्तिक फील्डिंग कर रहे थे, उनके के लिए यह काफी आसान कैच था। डीके पूरी तरह तैयार भी नज़र आए, लेकिन जैसे ही गेंद उनके पास पहुंची उनके हाथ से लगकर तीन बार गेंद उछल गई। सभी को लगा था दिनेश कैच टपका देंगे, लेकिन अंत में उन्होंने कैच पकड़ लिया।

Advertisement

Related Cricket News on Wi vs sa 2nd t20i